Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Saturday, June 7
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तराखंड: विधायकों से रंगदारी मांगने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, गृहमंत्री के बेटे के नाम से किया था फोन
    Uncategorized

    उत्तराखंड: विधायकों से रंगदारी मांगने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, गृहमंत्री के बेटे के नाम से किया था फोन

    adminBy adminFebruary 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: विधायकों से रंगदारी मांगने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, गृहमंत्री के बेटे के नाम से किया था फोन
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    कुछ दिनों पहले खुद को गृहमंत्री अमित शाह का बेटा जय शाह बताकर रानीपुर विधायक आदेश चौहान, रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा व नैनीताल विधायक सरिता आर्य से पांच-पांच लाख रुपये मांगने वाले दिल्ली के तीन दोस्त निकले। इनमें से दो को हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपित मूल रूप से उत्तराखंड और दूसरा दिल्ली का रहने वाला है।पुलिस ने उन्हें क्रमशः दिल्ली और रुद्रपुर में दबोचा। घटना के मास्टरमाइंड तीसरे आरोपित की तलाश में हरिद्वार व ऊधम सिंह नगर पुलिस की टीमें जुटी हुई थी।

    अब मास्टरमाइंड को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी ने उत्तराखंड के अलावा मणिपुर, ओडिशा और कर्नाटक के विधायकों को कॉल करने की बात स्वीकारी है। रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा के नंबर पर बीती 13 फरवरी को एक युवक ने काॅल कर खुद को गृह मंत्री अमित शाह का बेटा जय शाह बताकर मंत्री बनाने के लिए तीन करोड़ रुपये मांगे। इसी तरह नैनीताल विधायक सरिता आर्या और भेल रानीपुर विधायक आदेश चौहान को भी फोन किया। तीनों थानों क्षेत्रों की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी।

    18 फरवरी को पुलिस ने मामले में मूलरूप से एटा के निधौली कला और हाल निवासी खोडा कॉलोनी (गाजियाबाद) उवैश अहमद को रुद्रपुर से गिरफ्तार किया, वहीं उवैश के साथी प्रियांशु पंत को हरिद्वार पुलिस ने पकड़ लिया। दोनों को जेल भेज दिया गया था, लेकिन मुख्य आरोपी गौरव नाथ निवासी सपेरा बस्ती थाना गाजीपुर नई दिल्ली पुलिस के हाथ नहीं लग सका था। 18 फरवरी से ही एक टीम दिल्ली में उसकी तलाश में जुटी थी।

    ऊधमसिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि रविवार को एसओजी और कोतवाली पुलिस ने गौरव नाथ को दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट के पास से गिरफ्तार कर लिया। वह जुए और नशे का आदी है। अपने शौक पूरे करने के लिए उसने दो साथियों की मदद से प्लान बनाया था। साथियों की गिरफ्तारी के बाद उसने घर छोड़ दिया था। वह अपने दोस्तों और परिचितों के घरों में शरण ले रहा था। उसने मणिपुर, ओडिशा और कर्नाटक के विधायकों को भी कॉल कर रकम मांगने की बात स्वीकारी है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025

    नितिन गडकरी का सपना, देहरादून में हवा में चलेगी बस, सीएम धामी से मांगा प्रपोजल

    June 4, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version