Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Saturday, June 7
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»देहरादून: लाखों की डकैती में तीन सिपाही सहित सात गिरफ्तार, खुलासे से लोग सन्न
    Uncategorized

    देहरादून: लाखों की डकैती में तीन सिपाही सहित सात गिरफ्तार, खुलासे से लोग सन्न

    adminBy adminFebruary 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    देहरादून: लाखों की डकैती में तीन सिपाही सहित सात गिरफ्तार, खुलासे से लोग सन्न
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    लाखों की डकैती में तीन पुलिस कर्मियों के भी शामिल होने से हड़कंप मचा हुआ है। ये घटना उत्तराखंड के देहरादून में घटी है। एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक रविवार को ऋषिकेश निवासी यशपाल सिंह असवाल ने पुलिस को तहरीर सौंपी थी। यशपाल ने बताया कि चमोली निवासी कुंदन नेगी ने उन्हें सस्ते में डॉलर दिलाने का झांसा दिया। कुंदन ने यशपाल को बताया था कि उत्तरकाशी के राजेश रावत, राजेश चौहान और राजकुमार चौहान के पास 20,000 डॉलर हैं, जो सस्ते में बदले जा सकते हैं। यह सौदा आठ लाख रुपये में तय हुआ था। असवाल 31 जनवरी को डॉलर का सौदा करने को 7.50 लाख रुपये लेकर प्रेमनगर के झाझरा स्थित बालाजी मंदिर पहुंचे।

    यहां राजेश रावत, राजेश चौहान, राजकुमार चौहान और हसीन उर्फ अन्ना मिले। इस दौरान दो और लोग मौके पर पहुंचे, जो खुद को पुलिसकर्मी बता रहे थे। इनमें से एक वर्दी में था और दूसरा सादे कपड़ों में। उन्होंने असवाल को डरा-धमकाकर उसका रुपयों से भरा का बैग लूट लिया और यशपाल को भगा दिया था। पीड़ित की शिकायत पर थाना प्रेमनगर में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से तीन पुलिसकर्मियों सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे 2.30 लाख रुपये नकद और 500 डॉलर बरामद किए गए।

    डकैती में तीन पुलिस कर्मी गिरफ्तार होने से महकमे में खलबली मची हुई है। आरोपियों ने तीन पुलिस कर्मियों को साथ जोड़कर पूरा गैंग बनाया। इसके बाद पीड़ित से संपर्क किया गया। तब वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस का कहना है कि वारदात के बाद आरोपियों ने जाते हुए पीड़ित को ढाई लाख रुपये लौटा भी दिए। पूछताछ में दो अन्य आरोपियों के नाम सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025

    नितिन गडकरी का सपना, देहरादून में हवा में चलेगी बस, सीएम धामी से मांगा प्रपोजल

    June 4, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version