Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तराखंड: ठंड से बचने के लिए कपल ने जलाई आग और कमरा बंद कर सो गए, सुबह मिली दोनों की लाश
    Uncategorized

    उत्तराखंड: ठंड से बचने के लिए कपल ने जलाई आग और कमरा बंद कर सो गए, सुबह मिली दोनों की लाश

    adminBy adminJanuary 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल से एक बड़ी हृदय विदारक खबर सामने आ रही है जहां अंगीठी के धुंए से दम घुटने के कारण पति-पत्नी की मौत हो गई है। जिससे अब पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार टिहरी गढ़वाल के घनसाली क्षेत्र निवासी 52वर्षीय मदन मोहन सेमवाल और 45 वर्षीय पत्नी जशोदी देवी बीते बृहस्पतिवार की रात्रि को अपने चचेरे भाई के लड़के की शादी समारोह में शामिल होने अपने ही पड़ोसी गांव भिलंगना ब्लाक ग्राम द्वारी थापला गए थे। खाना खाने के बाद दोनों सोने के लिए वापस अपने घर आ गए। अत्यधिक ठंड होने की वजह से रात्रि को 10 बजे के करीब दोनों कमरे में अंगिठी सेक रहे थे और फिर बगल में ही अंगिठी रखकर सो गए।

    लेकिन जब शुक्रवार की सुबह काफी देर तक दोनों पति-पत्नी के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो उनके बेटे ने आवाज लगाई लेकिन फिर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। काफी देर तक कोई आवाज नहीं आने पर लोगों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो पति-पत्नी बिस्तर में मृत अवस्था में पड़े हुए थे। ग्राम प्रशासक ने बताया कि दोनों की मौत अंगीठी के धुएं से कार्बन मोनोआक्साइड गैस बनने के कारण हुई और ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना न देकर मृतक दंपति के बेटे और विवाहित बेटी से बातचीत करने के बाद पैतृक घाट पर मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक मदन मोहन सेमवाल राजकीय इंटर कॉलेज, सरस्वतीसैंण में लिपिक (क्लर्क) थे।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version