Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तराखंड: राष्ट्रीय खेलों में 9728 महिला-पुरुष खिलाड़ी दिखाएंगे दम… तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप
    Uncategorized

    उत्तराखंड: राष्ट्रीय खेलों में 9728 महिला-पुरुष खिलाड़ी दिखाएंगे दम… तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप

    adminBy adminJanuary 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: राष्ट्रीय खेलों में 9728 महिला-पुरुष खिलाड़ी दिखाएंगे दम… तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए महज 16 दिन का वक्त बचा है। ऐसे में तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। राज्य में देहरादून समेत आठ जिलों में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन होने हैं। राष्ट्रीय खेलों के तहत प्रदेश भर में कुल 44 इवेंट होंगे। इसमें सबसे ज्यादा खेल प्रतियोगिताएं देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में होनी है। खेलों का शुभारंभ भी यहीं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। उत्तराखंड में पहली बार 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन हो रहा है। इसलिए खेलों को भव्य और दिव्य रूप दिया जा सके उसके लिए तैयारियां अंतिम चरण में की जा रही है। खिलाड़ियों के स्वागत के लिए खास इंतजाम हो रहे हैं।

    इसमें पूरे देश से 9728 महिला-पुरुष खिलाड़ी सहित 15613 लोग शामिल होंगे। नेशनल गेम्स को सकुशल संपन्न कराने की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 27 जनवरी से देश के विभिन्न प्रदेशों से खिलाड़ियों का आना शुरू हो जाएगा। इसमें खिलाड़ियों के साथ ही प्रत्येक खेल के डीओसी, तकनीकी स्टॉफ और सपोर्ट स्टॉफ भी शामिल हैं। इसमें सबसे अधिक 16 खेल विधाएं राजधानी देहरादून में होंगी। इसके साथ ही हरिद्वार में 03, टिहरी में 07, ऊधमसिंह नगर में 06, नैनीताल में 09 और चंपावत, अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ में 1-1 इवेंट आयोजित हैं। उद्घाटन 28 जनवरी को देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में तो समापन 14 फरवरी को नैनीताल जिले के इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स गौलापार हल्द्वानी में होगा।

    जिलेवार खिलाड़ियों सहित स्टॉफ का विवरण–

     

    जिले का नाम- पुरुष खिलाड़ी-महिला खिलाड़ी-कुल खिलाड़ी-तकनीकी और सपोर्ट स्टॉफ सहित कुल

    1- देहरादून – 2223 – 2221 – 4444 – 7123

    2- हरिद्वार – 468 – 372 – 840 – 1241

    3- टिहरी – 176 – 176 – 352 – 643

    4- नई टिहरी – 120 – 120 – 240 – 643

    5- अल्मोड़ा – 136 – 136 – 272 – 416

    6- पिथौरागढ़ – 112 – 96 – 208 – 349

    7- चंपावत – 60 – 76 – 136 – 246

    8- यूएसनगर – 520 – 520 – 1040 – 1643

    9- नैनीताल – 48 – 48 – 96 – 181

    10- हल्द्वानी – 1077 – 1023 – 2100 – 3405

    कुल पुरुष खिलाड़ी – 4940

    कुल महिला खिलाड़ी – 4788

    कुल खिलाड़ी – 9728

    तकनीकी और सपोर्ट स्टाफ सहित – 15613

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version