Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»राजधानी देहरादून में शातिर ठग… वेब सीरिज के बहाने पहले ठगे 50 लाख, अब पत्नी को भी ले गया
    Uncategorized

    राजधानी देहरादून में शातिर ठग… वेब सीरिज के बहाने पहले ठगे 50 लाख, अब पत्नी को भी ले गया

    adminBy adminJanuary 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    राजधानी देहरादून में शातिर ठग… वेब सीरिज के बहाने पहले ठगे 50 लाख, अब पत्नी को भी ले गया
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    राजधानी देहरादून में डालनवाला थाना क्षेत्र के रहने वाले एक होटल कारोबारी की शिकायत पर महाराष्ट्र के रायगढ़ निवासी करनदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वेब सीरिज बनाने का झांसा देकर एक शातिर ठग ने दून निवासी होटल कारोबारी से 50 लाख रुपये ठग लिए। इतना ही नहीं उसने कारोबारी की पत्नी को भी अपने झांसे में लिया और उसे भी अपने साथ ले गया। अब पीड़ित कारोबारी पत्नी से भी तलाक चाह रहे हैं। मामले में पीड़ित की शिकायत पर महाराष्ट्र के रहने वाले ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    डालनवाला थाना क्षेत्र के रहने वाले एक होटल कारोबारी की शिकायत पर महाराष्ट्र के रायगढ़ निवासी करनदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। करनदीप से उनकी मुलाकात चार साल पहले हुई थी। उसने बताया था कि वह संगतों के साथ प्रचार-प्रसार करता है। संगतों की सेवा के लिए वह इंग्लैंड से भारत आया है। यही नहीं उसने यह भी बताया कि वह एक वेब सीरिज बना रहा है जिससे सिख धर्म का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसके लिए उसने होटल व्यवसायी को अपने झांसे में लिया। होटल व्यवसायी भी संगतों की सेवा करते हैं। लिहाजा उन्होंने हामी भर दी और वेब सीरिज के लिए पैसा देना शुरू कर दिया।

    होटल कारोबारी ने जुलाई 2021 में 20 लाख रुपये, अगस्त 2021 में 10 लाख रुपये, सितंबर 2021 में 10 लाख रुपये और अक्तूबर में 10 लाख रुपये कुल 50 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद उसके तेवर ही बदल गए। होटल कारोबारी का आरोप है कि करनदीप ने संगतों की सेवा के नाम पर उनकी पत्नी को भी भड़का दिया। वह उनसे झगड़ा करने लगी और करनदीप के साथ ही रहने लगी। अब उन्होंने पत्नी से तलाक के लिए भी अदालत में केस दायर किया है। इंस्पेक्टर डालनवाला मनोज मैनवाल ने बताया कि करनदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version