Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    रुद्रप्रयाग पुलिस का बड़ा खुलासा, चारधाम यात्रा में ऑनलाइन ठगी करने वाले गैंग पर कार्रवाई

    May 17, 2026

    देहरादून में SSC परीक्षा नकल गिरोह का बड़ा खुलासा, STF ने मास्टरमाइंड के साथी को दबोचा

    May 17, 2026

    पीएम मोदी की अपील का असर: शादी में जेवर ठुकराकर युवती ने रखी अनोखी मांग, बोली- ईवी कार चाहिए

    May 16, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, May 17
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»रुद्रप्रयाग में अब कहासुनी के बाद बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या… जिले की शांत वादियों में एक साल में तीन हत्याएँ
    Uncategorized

    रुद्रप्रयाग में अब कहासुनी के बाद बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या… जिले की शांत वादियों में एक साल में तीन हत्याएँ

    adminBy adminDecember 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    रुद्रप्रयाग में अब कहासुनी के बाद बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या… जिले की शांत वादियों में एक साल में तीन हत्याएँ
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से एक और सनसनीखेज वारदात सामने आयी है. यहां एक छोटे भाई ने चाकू मारकर बड़े भाई की हत्या कर दी है. रुद्रप्रयाग कोतवाली में हत्या का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. मिली जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार की है. ग्राम पंचायत जवाड़ी के मरुड़ी सारी (उत्यासू) में दोपहर करीब 12 बजे नितिन नेगी की अपने बड़े भाई श्रीकांत सिंह नेगी से किसी बात पर कहासुनी हो गई.

    कहासुनी के दौरान नितिन ने श्रीकांत को चाकू मार दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया. आरोपी नितिन यहीं नहीं रुका, उसने श्रीकांत को छत से नीचे आंगन में फेंक दिया. इस घटना को देख सबसे छोटा भाई अंकित नेगी घबरा गया और श्रीकांत को किसी तरह अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक श्रीकांत दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था जबकि आरोपी नितिन गांव में ही रहता था. सबसे छोटा भाई अंकित नेगी पुणे में प्राइवेट नौकरी करता है. तीनों के माता-पिता की पहले ही मौत हो गई थी. श्रीकांत की शादी हो चुकी थी और उसके दो बच्चे हैं.

    बताया जा रहा है कि नितिन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. हालांकि पुलिस इस संपूर्ण मामले की जांच में जुट गई है. घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने गांव के साथ ही जिला चिकित्सालय में तथ्य जुटाने के बाद कोतवाली रुद्रप्रयाग में हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है. जबकि आरोपी भाई नितिन को गिरफ्तार कर लिया है. कोतवाली निरीक्षक मनोज सिंह नेगी ने बताया कि कोतवाली में हत्या का मामला दर्ज कर दिया गया है. जबकि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की तफ्तीश की जा रही है. इधर, घटना से जवाड़ी सहित रुद्रप्रयाग जिले में सनसनी फैल गई है.

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version