Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    जनपद टिहरी की उषा, ग्रामीण महिलाओं को दे रही है रोजगार

    June 8, 2025

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, June 8
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के लिए पदक जीतने पर इनाम राशि दोगुनी, शासनादेश हुआ जारी
    Uncategorized

    38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के लिए पदक जीतने पर इनाम राशि दोगुनी, शासनादेश हुआ जारी

    adminBy adminDecember 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के लिए पदक जीतने पर इनाम राशि दोगुनी, शासनादेश हुआ जारी
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर में 23.12 करोड़ की लागत से बने वेलोड्रम का लोकर्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के बेहतर भविष्य के लिए धामी सरकार निरंतर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल में प्रदेश का जो भी खिलाड़ी स्वर्ण पदक हासिल करेगा उसे सीधे नौकरी दी जाएगी। साथ ही 12 लाख की धनराशि भी दी जाएगी। राज्य के खिलाड़ी पदक ओलंपिक में लाएं या राष्ट्रीय खेलों में, उन्हें खेल नीति 2021 के तहत पुरस्कार राशि के अलावा आउट ऑफ टर्न राजपत्रित अधिकारी की नौकरी देने की नीति है। पदक लाने वाले खिलाड़ियों को ग्रेड-एक के तहत पुलिस उप अधीक्षक, सहायक वन संरक्षक या संभागीय परिवहन अधिकारी के पदों पर नियुक्त दी जाती है।

    राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए के लिए सरकार की ओर से हर मुमकिन प्रयास किए जा रहे हैं। पुरस्कार राशि दोगुनी करने से खिलाड़ी प्रोत्साहित होंगे और राष्ट्रीय खेलों में अधिक से अधिक पदक लाकर प्रदेश को गौरवान्वित करेंगे। 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के इनाम की राशि दोगुनी कर दी गई है। इस संबंध में सरकार की पूर्व घोषणा पर शुक्रवार को शासनादेश जारी हो गया। इसके बाद राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण जीतने पर इनाम की राशि छह लाख से बढ़ाकर 12 लाख रुपये, रजत पदक पर इनाम राशि चार लाख से बढ़ाकर आठ लाख रुपये और कांस्य पर तीन की जगह छह लाख की राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। पहले राष्ट्रीय खेल में स्वर्ण पदक लाने पर 06 लाख दिया जाता था जो कि अब 12 लाख कर दिया गया है, इसी प्रकार रजत पदक 04 लाख से 08 लाख, कांस्य पदक 03 लाख से 06 लाख कर दिया गया हैI

    राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि दोगुनी करने के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी में पूर्व घोषणा की थी। जिसके आधार पर प्रस्ताव बनाकर शासन के पास भेजा गया था। तब से शासनादेश का इंतजार था। राष्ट्रीय खेलों को ध्यान में रखते हुए शासनादेश जारी हो गया है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025

    नितिन गडकरी का सपना, देहरादून में हवा में चलेगी बस, सीएम धामी से मांगा प्रपोजल

    June 4, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version