Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    जनपद टिहरी की उषा, ग्रामीण महिलाओं को दे रही है रोजगार

    June 8, 2025

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, June 8
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»देहरादून: आसारोड़ी में बड़ा हादसा… छह गाड़ियां आपस में टकरायी… एक की मौत, कई घायल
    Uncategorized

    देहरादून: आसारोड़ी में बड़ा हादसा… छह गाड़ियां आपस में टकरायी… एक की मौत, कई घायल

    adminBy adminNovember 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    देहरादून: आसारोड़ी में बड़ा हादसा… छह गाड़ियां आपस में टकरायी… एक की मौत, कई घायल
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    देहरादून के आसारोड़ी में बड़ा हादसा हुआ है। यहां छह गाड़ियां आपस में टकरा गईं और पलट गईं। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार शारोड़ी चेक पोस्ट पर बुधवार की रात भयंकर हादसा हो गया। एक-दूसरे से टकराकर एक के बाद छह गाडि़यां पलट गईं। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में दो सेल्स टैक्स अधिकारी हैं।

    दिल्ली-देहरादून हाईवे पर शहर के बाहर आशारोड़ी के पास चेक पोस्ट है। यहां जांच के लिए माल वाहक वाहन समेत अन्य गाडि़यां रोकी जाती हैं। बुधवार रात को भी जांच के लिए अधिकारियों ने एक यूटिलिटी को रोका हुआ था। इसके पीछे एक कार ने ब्रेक लगाए और उसके पीछे आ रहे कंटेनर के ब्रेक नहीं लगे और दाई तरफ जाकर उसने यूटिलिटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोर की थी कि यूटिलिटी और कंटेनर पलट गए। पीछे से आ रहे दो डंपर भी कंटेनर से टकराकर पलट गए। घटनास्थल पर एक कार भी पलटी है और बाइक भी टकरा गई।

    एसएचओ पटेलनगर केके लुंठी ने बताया कि हादसे में यूटिलिटी में सवार दो लोगों में से एक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुखदेव निवासी दमकड़ी सहारनपुर के रूप में हुई। सुखदेव का बेटा सुधांशु गंभीर रूप से घायल है। इस दौरान सेल्स टैक्स के कर्मचारी सुमन दास और नवीन महर भी घायल हुए हैं। पुलिस ने इस हादसे की जांच शुरू कर दी है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025

    नितिन गडकरी का सपना, देहरादून में हवा में चलेगी बस, सीएम धामी से मांगा प्रपोजल

    June 4, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version