Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    जनपद टिहरी की उषा, ग्रामीण महिलाओं को दे रही है रोजगार

    June 8, 2025

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, June 8
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»केदारनाथ उपचुनाव: मतदान की तैयारियां पूरी, बन गया सुरक्षा का प्लान; 162 मतदान केंद्र व 173 मतदेय स्थल
    Uncategorized

    केदारनाथ उपचुनाव: मतदान की तैयारियां पूरी, बन गया सुरक्षा का प्लान; 162 मतदान केंद्र व 173 मतदेय स्थल

    adminBy adminNovember 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    केदारनाथ उपचुनाव: मतदान की तैयारियां पूरी, बन गया सुरक्षा का प्लान; 162 मतदान केंद्र व 173 मतदेय स्थल
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव के लिए 20 नवंबर को होने जा रहे मतदान को लेकर 162 मतदान केंद्र व 173 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जनपद को 27 सेक्टर व दो जोनों में बांटा गया है, जिनकी निगरानी के लिए आठ एफएसटी और 10 एसएसटी टीमों का गठन किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप मतदेय स्थलों और मतदान केन्द्रों का सुरक्षा प्लान तैयार कर लिया गया है। लाइसेंसी शस्त्रों को जमा किए जाने की कार्यवाही प्रचलित है, 95 प्रतिशत लाइसेंशी शस्त्रों को अब तक जमा करा लिया गया है।

    अपर पुलिस महानिदेशक व राज्य पुलिस नोडल अधिकारी, चुनाव एपी अंशुमान ने यह जानकारी दी है। सोमवार को उन्होंने चुनाव सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए जनपद प्रभारी रुद्रप्रयाग के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में रुद्रप्रयाग पुलिस ने जानकारी दी कि अब तक 210 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। इसके अलावा असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई के लिए बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

    ये निर्देश दिए

    – चुनाव के मद्देनजर गश्त और चेकिंग पूरे निर्वाचन क्षेत्र में लगातार की जाए। साथ ही बॉर्डर क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुए निकटवर्ती जनपदों से आपसी समन्वय रखा जाए।

    – निर्वाचन के दौरान अपराध व कानून व्यवस्था को नियंत्रित रखा जाए। किसी भी घटना के होने पर जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई की जाए।

    – इंटेलिजेंस को सतर्क करते हुए सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर सतर्क दृष्टि रखी जाए। अफवाहों से कानून व्यवस्था को बाधित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

    – प्रत्याशियों की सुरक्षा नियमानुसार सुनिश्चित कराई जाए।

    – निर्वाचन ड्यूटी में नियुक्त समस्त पुलिस बल को भलि-भांति ब्रीफ कर नियुक्त किया जाए।

    – स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा व्यवस्था राजपत्रित अधिकारी की निगरानी में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित की जाए ।

    – स्ट्रॉन्ग रूम, बैरियर आदि महत्वपूर्ण स्थानों की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाए।

    – पर्वतीय जनपद होने के कारण आपदा संभावित क्षेत्रों में बनाए गए मतदान केंद्रों पर पहले से ही तैयारी रखते हुए एसडीआरएफ के जवानों को निर्देशित किया जाए।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025

    नितिन गडकरी का सपना, देहरादून में हवा में चलेगी बस, सीएम धामी से मांगा प्रपोजल

    June 4, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version