Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»केदारनाथ बेस कैंप में बीजेपी महिला नेता से रेप के प्रयास का आरोप, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की शुरू
    Uncategorized

    केदारनाथ बेस कैंप में बीजेपी महिला नेता से रेप के प्रयास का आरोप, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की शुरू

    adminBy adminOctober 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    केदारनाथ बेस कैंप में बीजेपी महिला नेता से रेप के प्रयास का आरोप, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की शुरू
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से बड़ी खबर सामने आई है. यहां केदारनाथ बेस कैंप में महिला के साथ रेप के प्रयास का आरोप लगा है. पीड़ित महिला बीजेपी की नेता बताई जा रही है, जिसकी केदारनाथ में दुकान हैं और वहीं पर बेस कैंप में टेंट में रहती है. आरोप है कि इसी दौरान रात को पीड़िता के गांव के ही व्यक्ति ने महिला के टैंट में घुसकर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की. महिला ने जब विरोध किया और वो चिल्लाई तो आरोपी टेंट से भाग गया.

    पीड़ित महिला ने 18 अक्टूबर को सोनप्रयाग थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है. वैसे ये मामला 13 अक्टूबर की रात का है. महिला का आरोप है कि आरोपी उस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने का दवाब बना रहा था, लेकिन महिला नहीं मानी और उसने सोनप्रयाग थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया. पीड़ित महिला ने पुलिस को जो शिकायत दी है, उसके मुताबिक बीते 13 अक्टूबर को राकेश चन्द्र शुक्ला निवाली नागजगई बसुकेदार ने उसे फोन किया था और कहा था कि वो अपने कमरे (टेंट) का दरवाजा खुला रखे, लेकिन पीड़िता अपना फोन बंद करके सो गई. इसी बीच रात को आरोपी उसके टेंट में घुसा और पीड़िता के साथ छीना झपटी की. महिला ने अपनी शिकायत में आरोपी पर जबरदस्ती करने का भी आरोप लगाया है. महिला का कहना है कि अपनी जान बचाने के लिए जब वो चिल्लाई तो आरोपी वहां से भाग गया. पीड़िता ने भविष्य में भी खुद और अपने परिवार को आरोपी से खतरा होने की बात कही है.

    इस दौरान पीड़ित महिला ने बताया कि

    मैं केदारनाथ में काम करती और टेंट में रहती हूं. मौजूदा समय में मैं बीजेपी की नेता भी हूं. मेरे साथ यह घटना 13 अक्टूबर रात लगभग 12:00 बजे हुई है. जब मैं गहरी नींद में सो रही थी, तभी आरोपी राकेश मेरे टेंट में आया. राकेश के टेंट में आने का मुझे पता ही नहीं लगा. उसने मेरे साथ जबरदस्ती की और मैंने उसका पूरा विरोध किया. मैंने उस रात को ही संबंधित पुलिस अधिकारी को कई कॉल किए, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया. अगले दिन भी मैं शिकायत लेकर पास के थाने में गई थी. मुझे लगातार धमकाया और डराया जा रहा है. मुझे यह कहा जा रहा है कि तुम शिकायत वापस ले लो. मेरे साथ गलत हुआ है और भविष्य में यह व्यक्ति इस तरह की हरकत कर सकता हैं. इसलिए मैं किसी के कहने पर शिकायत वापस नहीं लेना चाहती. मैने इस पूरी घटना की जानकारी अपने नेताओं को भी दी है.

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version