Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    जनपद टिहरी की उषा, ग्रामीण महिलाओं को दे रही है रोजगार

    June 8, 2025

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, June 8
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तराखंड: राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देहरादून-हरिद्वार सहित कई जिलों के डीएम बदले, देखें पूरी लिस्ट
    Uncategorized

    उत्तराखंड: राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देहरादून-हरिद्वार सहित कई जिलों के डीएम बदले, देखें पूरी लिस्ट

    adminBy adminSeptember 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में 45 अधिकारियों के दायित्वों में भारी फेरबदल किया है। इस कड़ी में देहरादून व हरिद्वार समेत छह जिलों के जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी स्थानांतरित किए गए हैं। बुधवार देर रात शासन ने 45 अधिकारियों की स्थानांतरण सूची जारी की। इनमें 37 आईएएस, एक आईएफएस, सचिवालय सेवा का एक और छह अधिकारी प्रांतीय सिविल सेवा से हैं।

    अपर मुख्य सचिव कार्मिक आनंद बर्द्धन द्वारा जारी आदेश के अनुसार आईएएस सविन बंसल को जिलाधिकारी देहरादून का जिम्मा सौंपा गया है। यह पदभार देख रहीं सोनिका को शासन में अपर सचिव सहकारिता की जिम्मेदारी दी गई है। आईएएस कमेंद्र सिंह को जिलाधिकारी हरिद्वार बनाया गया है। अभी तक यह पदभार देख रहे धीराज गर्ब्याल को अपर सचिव ग्राम्य विकास व लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, पिथौरागढ़ की डीएम रीना जोशी की जगह विनोद गिरी गोस्वामी को जिम्मेदारी सौंपी है। बागेश्वर की डीएम अनुराधा पाल का तबादला अपर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा पद पर किया गया है। उनकी जगह आशीष भटगई को भेजा गया है।

    चमोली के डीएम हिमांशु खुराना का तबादला मुख्य कार्याधिकारी पीएमजीएसवाई व सचिव सेवा का अधिकार आयोग के पद पर किया है, उनकी जिम्मेदारी संदीप तिवारी को दी गई है। अल्मोड़ा के डीएम विनीत तोमर का तबादला एमडी प्रबंधन केएमवीएन के पद पर किया है, यहां आलोक कुमार पांडे को भेजा है। कुल 32 अफसरों को इधर से उधर किया गया है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025

    नितिन गडकरी का सपना, देहरादून में हवा में चलेगी बस, सीएम धामी से मांगा प्रपोजल

    June 4, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version