Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    जनपद टिहरी की उषा, ग्रामीण महिलाओं को दे रही है रोजगार

    June 8, 2025

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Monday, June 9
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»रुद्रप्रयाग में देर रात मलबे में फंसे चारों लोगों की मौत, नेपाली नागरिक थे सभी
    Uncategorized

    रुद्रप्रयाग में देर रात मलबे में फंसे चारों लोगों की मौत, नेपाली नागरिक थे सभी

    adminBy adminAugust 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    रुद्रप्रयाग में देर रात मलबे में फंसे चारों लोगों की मौत, नेपाली नागरिक थे सभी
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में बारिश के कारण लगातार लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आ रही हैं। इस बीच शुक्रवार की देर रात को रुद्रप्रयाग के फाटा हेलीपैड के पास खाट गदेरा इलाके में मलबे में चार लोग फंस गए। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। एसडीआरएफ द्वारा गुरुवार रात को ही तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया था। सभी के शव मलबे से निकाल लिए गए हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने बताया कि गुरुवार रात्रि को समय 1:20 पर अत्यधिक बारिश के कारण फाटा हेलीपैड के समीप खाट गदेरे के पास चार लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही घटना स्थल के लिए राहत एवं बचाव कार्य हेतु रेस्क्यू टीम को भेजा गया था। चारों मजदूर नेपाल के मूल निवासी हैं।

    इससे पहले खबर आई कि रुद्रप्रयाग में रात 1:20 बजे फांटा हेलीपैड के पास खाट गदेरा के पास मलबे में चार लोग फंस गए हैं। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य के लिए रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा गया और बचाव शुरू किया। लेकिन सुबह उनके शव बरामद हुए। बता दें, उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है, जिसके चलते जान-माल का काफी नुकसान हुआ है। चमोली जिले में भारी बारिश के चलते बद्रीनाथ राजमार्ग कई जगह बंद हो गया। वहीं कंचन गंगा, गुलाबकोटी और छिनका में हाईवे को बंद‌ कर दिया गया है। इन सभी जगहों पर चारधाम के यात्री फंसे हुए हैं। राजमार्ग को खोलने का काम जारी है। वहीं टिहरी में बारिश के चलते 15 ग्रामीण सड़कों को भी बंद कर दिया गया है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025

    नितिन गडकरी का सपना, देहरादून में हवा में चलेगी बस, सीएम धामी से मांगा प्रपोजल

    June 4, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version