Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली: सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने उत्तराखंड सीमा का दौरा किया, सामुदायिक रेडियो का उद्घाटन

    June 9, 2025

    जनपद टिहरी की उषा, ग्रामीण महिलाओं को दे रही है रोजगार

    June 8, 2025

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Monday, June 9
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»गंगोत्री से उत्तरकाशी लौट रही तीर्थयात्रियों की बस खाई में गिरी, तीन महिलाओं की मौत
    Uncategorized

    गंगोत्री से उत्तरकाशी लौट रही तीर्थयात्रियों की बस खाई में गिरी, तीन महिलाओं की मौत

    adminBy adminJune 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    गंगोत्री से उत्तरकाशी लौट रही तीर्थयात्रियों की बस खाई में गिरी, तीन महिलाओं की मौत
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तरकाशी गंगोत्री हाईवे पर यात्रियों की बस गंगनानी के पास 20 मीटर गहरी खाई में गिरकर पेड़ से जा अटकी। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई जबकि चालक समेत पांच लोगों की हालत गंभीर है। बस में कुल 27 यात्री सवार थे। पुलिस के अनुसार हादसा मंगलवार रात 9:15 बजे हुआ। बस गंगोत्री धाम से उत्तरकाशी लौट रही थी। हादसे की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, वन, फायर, आपदा प्रबंधन क्यूआरटी व राजस्व विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीमों ने कड़ी मशक्कत कर यात्रियों को निकाला।

    रात 12 बजे तक हादसे में तीन तीर्थ यात्रियों की मौत हुई है, जबकि 26 घायल हैं। इनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में भर्ती कराया गया है। तीर्थयात्री गंगोत्री धाम से दर्शन कर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि ब्रेक फेल होने के कारण बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी। बस रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर जिले में पंजीकृत है और अधिकांश तीर्थयात्री उत्तराखंड के हल्द्वानी व रुद्रपुर और उत्तर प्रदेश के बरेली व मेरठ के रहने वाले हैं।  एसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि दीपा (55) निवासी हल्दूचौड़, हल्द्वानी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि दो अन्य महिलाओं ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिला प्रशासन को तेजी से राहत एवं बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिला अस्पताल समेत हायर सेंटर को अलर्ट रहने और आवश्यकता पड़ने पर घायलों को एयरलिफ्ट करने के लिए प्रशासन को निर्देशित किया है। उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भी जिलाधिकारी से दूरभाष पर बात कर घायलों का हाल जाना और आवश्यकता पड़ने पर हायर सेंटर रेफर करने के निर्देश दिए।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    चमोली: सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने उत्तराखंड सीमा का दौरा किया, सामुदायिक रेडियो का उद्घाटन

    June 9, 2025

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version