Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में ऑपरेशन प्रहार का असर, 149 संदिग्ध पकड़े गए, 67 वाहन सीज, सड़कों पर चला सख्त चेकिंग अभियान

    April 2, 2026

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Thursday, April 2
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»आज कैंची धाम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़…. सुरक्षा में 723 पुलिस रहेंगे तैनात
    Uncategorized

    आज कैंची धाम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़…. सुरक्षा में 723 पुलिस रहेंगे तैनात

    adminBy adminMay 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    आज कैंची धाम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़…. सुरक्षा में 723 पुलिस रहेंगे तैनात
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज 30 मई को नैनीताल जनपद में स्थित बाबा नीम करौली महाराज के आश्रम कैंची धाम दर्शन करने पहुंचेंगे. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के उत्तराखंड आगमन को लेकर उधम सिंह नगर और   नैनीताल जनपद के प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है. कैंची धाम से लौटने के बाद गोविंद बल्लभ पन्त कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर में नेशनल एग्रीकल्चर हायर एजुकेशन प्रोजेक्ट भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर वैज्ञानिकों के साथ बैठक करेंगे. इसके उपरांत उपराष्ट्रपति अपने सरकारी विमान से दिल्ली वापस लौट जाएंगे. वहीं उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर नैनीताल पुलिस ने डायवर्सन यातायात प्लान जारी किया है.

    उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में 10 प्लाटून पीएसी और 723 पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। बुधवार को नैनीताल पुलिस लाइन में एसएसपी पीएन मीणा ने पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपराष्ट्रपति के आने को लेकर बृहस्पतिवार को रूट डायवर्जन रहेगा। रामपुर, बरेली और चोरगलिया रोड से नैनीताल, भीमताल और पर्वतीय जिलों को जाने वाले वाहनों को कालाढूंगी से भेजा जाएगा। हल्द्वानी से लेकर नैनीताल और भवाली तक पुलिसकर्मियों को ड्यूटी प्वांइट दिए गए हैं। इनमें पुलिसकर्मी सुबह आठ बजे से उपराष्ट्रपति के जाने तक तैनात रहेंगे। उपराष्ट्रपति के नैनीताल रोड से गुजरने के दौरान क्षेत्र को जीरो जोन किया जाएगा। एसएसपी मीणा ने बताया कि कुमाऊं से फोर्स ड्यूटी के लिए पहुंची है। तीन एसपी व पांच एएसपी भी ड्यूटी करेंगे।

    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज अपनी पत्नी के साथ कैंची धाम आ रहे हैं। उनका हेलीकॉप्टर आज सुबह 8:55 बजे आर्मी ग्राउंड में उतरेगा। यहां से वह सड़क मार्ग से कैंची धाम के लिए रवाना होंगे। उपराष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने अधिकारियों की ड्यूटी भी लगा दी है। कार्यक्रम के अनुसार उप राष्ट्रपति सुबह 8:55 बजे हल्द्वानी आर्मी कैंट में हेलीकॉप्टर से उतरेंगे। 10:40 बजे वह कार से कैंची धाम पहुंचेंगे। 11:10 बजे वह कैंची धाम से सड़क मार्ग से आर्मी कैंट के लिए रवाना होंगे। 12:50 बजे वह हल्द्वानी पहुंचेंगे। 12:55 तक वह यहीं रुकेंगे। इसके बाद स्पेशल हेलीकॉप्टर से पंतनगर एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेंगे। दोपहर 1:20 तक वहां लोगों से मिलेंगे।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version