Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में ऑपरेशन प्रहार का असर, 149 संदिग्ध पकड़े गए, 67 वाहन सीज, सड़कों पर चला सख्त चेकिंग अभियान

    April 2, 2026

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Thursday, April 2
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»केदारनाथ धाम में बाल बाल बचे तीर्थयात्री… हेलिकॉप्टर की करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
    Uncategorized

    केदारनाथ धाम में बाल बाल बचे तीर्थयात्री… हेलिकॉप्टर की करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

    adminBy adminMay 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    केदारनाथ धाम में बाल बाल बचे तीर्थयात्री… हेलिकॉप्टर की करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    केदारनाथ में क्रिस्टल का हेलीकॉप्‍टर खराब हो गया। बताया गया कि कुछ तकनीकी खराबी आने के कारण पायलट ने हेलीकॉप्‍टर की इमरजेंसी लैंडिंंग करवाई। पायलट ने हेलीकॉप्टर को केदारनाथ धाम में हैलीपेड के निकट ही मिट्टी में लैंडिंग करवाई। हेलीकॉप्टर यात्रियों को लेकर केदारनाथ आ रहा था। सभी यात्री सुरक्षित हैं। वहीं इमरजेंसी लैंडिंग से यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि सुरक्षित लेंडिंग के  बाद उन्‍होंने राहत की सांस ली।

    पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग कराई। हेलीकॉप्टर के सुरक्षित लैंड के बाद तीर्थ यात्रियों ने राहत की सांस ली। केदारनाथ में हेलिकॉप्टर सेवा हमेशा से ही जोखिमभरी रही है। बीते 11 वर्षों में केदारनाथ में 10 हादसे हो चुके हैं। आपको बता दें चारधाम यात्रा में चारधामों के दर्शन के लिए रिकॉर्ड तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। यात्रा शुरू होने से अब तक आठ लाख से ज्यादा श्रद्वालु दर्शन कर चुके हैं। यात्रा के शुरुआती 10 दिनों में दर्शन करने वाले श्रद्वालुओं की तुलना की जाए तो पिछले साल की तुलना में इस बार 4.20 लाख श्रद्वालु अधिक आए हैं। चारधामों में भीड़ प्रबंधन में सरकारी मशीनरी के पसीने छूट रहे हैं।

    इस बार चारधाम यात्रा 10 मई से शुरू हुई। पहले दिन कपाट खुलने से केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में दर्शन के लिए क्षमता से अधिक भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार को भी चारधाम में 80 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इसमें केदारनाथ धाम में 38 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। पिछले वर्ष 22 अप्रैल 2023 को चारधाम शुरू हुई थी। चारधाम में 10 दिन के भीतर कुल 3.63 लाख तीर्थ यात्रियों ने दर्शन किए थे। इस बार यह आंकड़ा आठ लाख पार कर गया है। धामों में भीड़ को देखते हुए प्रदेश सरकार ने ऑफलाइन पंजीकरण पर रोक लगाई है। जबकि मई और जून माह में यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण उपलब्ध नहीं हो रहे हैं।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version