Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली: सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने उत्तराखंड सीमा का दौरा किया, सामुदायिक रेडियो का उद्घाटन

    June 9, 2025

    जनपद टिहरी की उषा, ग्रामीण महिलाओं को दे रही है रोजगार

    June 8, 2025

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Monday, June 9
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»चारधाम यात्रा के लिए जोरदार उत्साह, पहले ही दिन 2 लाख से ज्यादा लोगों ने किया रजिस्ट्रशेन
    Uncategorized

    चारधाम यात्रा के लिए जोरदार उत्साह, पहले ही दिन 2 लाख से ज्यादा लोगों ने किया रजिस्ट्रशेन

    adminBy adminApril 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    चारधाम यात्रा के लिए जोरदार उत्साह, पहले ही दिन 2 लाख से ज्यादा लोगों ने किया रजिस्ट्रशेन
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2024 के करीब 25 दिन का समय शेष रह गया है। इसको देखते हुए इस बार मंडे से रजिस्ट्रेशन भी खोल दिए गए हैं। खास बात ये है कि पहले दिन ही करीब दो लाख ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन टूरिज्म डिपार्टमेंट के वेब पोर्टल से हुए हैं। जबकि, दूसरे नंबर पर वाट्सएप नंबर से हुए रजिस्ट्रेशन शामिल हैं। माना जा रहा है कि जिस प्रकार से पहले ही दिन इतनी संख्या में यात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए अपने रजिस्ट्रेशन किए, इस वर्ष भी भारी संख्या में यात्री यात्रा के लिए आ सकते हैं।

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण के पहले दिन रिकॉर्ड बना है। 12 घंटे के भीतर लगभग 2.50 लाख तीर्थयात्रियों ने यात्रा के लिए पंजीकरण कराया है। इसमें केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए सबसे अधिक 85,034 पंजीकरण शामिल हैं। पंजीकरण करने के लिए उत्साह को देखते हुए पर्यटन विभाग को इस बार भी यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की आने की उम्मीद है।  केदारनाथ के लिए 18 अप्रैल से हेली सेवा की बुकिंग भी शुरू कर दी जाएगी।

    पर्यटन विभाग के अनुसार पिछले साल पहले दिन लगभग 50 हजार यात्रियों ने पंजीकरण किया था। इसकी तुलना में इस बार पांच गुणा अधिक यात्रियों ने पंजीकरण कराया है, जिससे चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ का अनुमान लगाया जा सकता है। पंजीकरण के लिए वेबसाइट खोलते ही 35 लाख यूजरों ने सर्च किया, लेकिन पंजीकरण की वेबसाइट में किसी तरह की तकनीकी दिक्कतें नहीं आई। सुचारू रूप से पंजीकरण होते रहे। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने भी यात्रा के लिए आनलाइन पूजा बुकिंग शुरू कर दी है। 30 जून तक बीकेटीसी की वेबसाइट पर आनलाइन पूजा की बुकिंग करा सकते हैं।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    चमोली: सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने उत्तराखंड सीमा का दौरा किया, सामुदायिक रेडियो का उद्घाटन

    June 9, 2025

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version