Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»धामी सरकार की सौगात, 31 पदक विजेता खिलाड़ियों का सरकारी नौकरी के लिए किया गया सलेक्टर
    Uncategorized

    धामी सरकार की सौगात, 31 पदक विजेता खिलाड़ियों का सरकारी नौकरी के लिए किया गया सलेक्टर

    adminBy adminMarch 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    धामी सरकार की सौगात, 31 पदक विजेता खिलाड़ियों का सरकारी नौकरी के लिए किया गया सलेक्टर
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले उत्तराखंड के खिलाड़ियों की लंबी मुराद पूरी होने जा रही है। धामी सरकार ने आउट ऑफ टर्न जॉब के तहत प्रदेश के 31 खिलाड़ियों को विभिन्न विभागों में सेवायोजन के लिए चयनित किया है। छह विभागों में वेतनमान 2000 हजार रुपये से लेकर वेतनमान 5400 तक की नौकरी में 31 खिलाड़ियों का अंतिम चयन हुआ है,। चयनित खिलाड़ियों के प्रमाण पत्रों की सत्यापन की कार्यवाही गतिमान है। जल्द ही इनको नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे।

    बता दें कि उत्तराखंड में खिलाड़ियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और उनके सुरक्षित भविष्य को लेकर पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए धामी सरकार द्वारा सीधे नौकरी की व्यवस्था की गई है। जिसके तहत खेल निदेशालय, उत्तराखण्ड, देहरादून के द्वारा खेल नीति-2021 के अन्तर्गत अन्तर्राष्ट्रीय/राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेता खिलाडियों को उत्तराखण्ड में राजपत्रित/अराजपत्रित पदों पर आउट ऑफ टर्न सेवायोजन प्रदान किये जाने हेतु 156 पदों पर विज्ञप्ति निकाली गई थी। 120 पदक विजेता खिलाड़ियों ने नौकरी के लिए आवेदन किया था, जिनमें से 31 खिलाड़ियों का अंतिम चयन किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्रों के सत्यापन की कार्यवाही गतिमान है।

    खेल मंत्री रेखा आर्या ने आउट ऑफ टर्न जॉब के लिए चयनित सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए इसे उत्तराखंड सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का खेल और खिलाड़ियों के प्रति एक ऐतिहासिक कदम बताया है उन्होंने कहा कि, उत्तराखंड की धामी सरकार प्रदेश में लगातार खेल को बढ़ावा देने व खिलाड़ियो के प्रोत्साहन के लिए काम कर रही है। 31 पदक विजेता खिलाड़ियों का विभिन्न विभागों हेतु चयन किया गया है। सत्यापन पूर्ण होते ही मुख्यमंत्री धामी चयनित खिलाड़ियों को संबंधित विभागों में नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version