Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»सनसनीखेज खुलासा… हल्द्वानी हिंसा में नहीं बल्कि अवैध संबंधों के चलते हुई थी प्रकाश की हत्या
    Uncategorized

    सनसनीखेज खुलासा… हल्द्वानी हिंसा में नहीं बल्कि अवैध संबंधों के चलते हुई थी प्रकाश की हत्या

    adminBy adminFebruary 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    सनसनीखेज खुलासा… हल्द्वानी हिंसा में नहीं बल्कि अवैध संबंधों के चलते हुई थी प्रकाश की हत्या
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    बीते आठ फरवरी को हल्द्वानी के बनभूलपुरा में उपद्रवियों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान 6 लोगों की मौत हो गई औऱ दर्जनों लोग घायल हो गए। इसी दंगे में एक बिहार के युवक की भी मौत हुई थी जिसके सर में गोली लगी थी। खबरें तो यह आई कि प्रकाश कुमार हल्द्वानी दंगे में उपद्रवियों का शिकार हुआ औऱ सिर में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। दरअसल प्रकाश कुमार की मौत गोली लगने से जरूर हुई थी लेकिन यह गोली उसको दंगे के कारण नही लगी थी।  आपको जानकार हैरानी होगी प्रकाश की मौत हल्द्वानी हिंसा की तरह ही सोची समझी साजिश थी। जिसका कारण अवैध संबंध बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस कांस्टेबल औऱ उसकी पत्नी ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया था।

    मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया प्रकाश कि मौत उपद्रव में नहीं बल्कि कांस्टेबल द्वारा गोली मारने से हुई थी। इसके आगे एसएसपी ने बताया कि कांस्टेबल की पत्नी के साथ प्रकाश कुमार के अवैध संबंध थे और वह कांस्टेबल की पत्नी को ब्लैकमेल करता था जिस कारण हत्याकांड को अंजाम दिया गया। कांस्टेबल ने अपनी पत्नी और कुछ लोगों के साथ मिलकर 8 फरवरी को प्रकाश की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन कांस्टेबल की पत्नी अभी भी फरार चल रही है।

    पुलिस को 9 फरवरी को इन्द्रानगर रेलवे फाटक से आगे ऑवला गेट गौलाबाईपास मुख्य सड़क पर प्रकाश का शव बरामद हुआ था। पहले तो पुलिस ने इसे भी हल्द्वानी दंगे का ही हिस्सा समझा। लेकिन जब पुलिस ने मृतक प्रकाश के मोबाइल की डिटेल्स निकाली तो पता चला कि प्रकाश सितारगंज के किसी युवक के संपर्क में था साथ ही उत्तराखण्ड के ही एक और नंबर पर लगातार उसकी बातचीत होती थी। जब पुलिस ने जांच शुरू की तो प्रकाश सूरज नाम का युवक मृतक का लगभग दो ढाई साल से दोस्त था। और उसके घर भी आता जाता था। इसी दौरान प्रकाश कुमार सिंह के अवैध सम्बन्ध सूरज की बहन और कांस्टेबल की पत्नी प्रियंका के साथ बन गये। मृतक प्रकाश कुमार ने प्रियंका के साथ अवैध शारीरिक सम्बन्ध की वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था और उससे पैसे की मांग करने लगा था।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version