Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»जगद्गुरु रामभद्राचार्य की तबीयत बिगड़ने पर आगरा में भर्ती, एयर ऐंबुलेंस से देहरादून ले जाया गया
    Uncategorized

    जगद्गुरु रामभद्राचार्य की तबीयत बिगड़ने पर आगरा में भर्ती, एयर ऐंबुलेंस से देहरादून ले जाया गया

    adminBy adminFebruary 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    हाथरस में श्रीराम कथा सुनाते वक्त तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्य महाराज (74) की हालत बिगड़ गई। सांस लेने में परेशानी होने पर शुक्रवार की सुबह उन्हें आगरा में दिल्ली गेट स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जांच कर डॉक्टरों ने निमोनिया से फेफड़ों में संक्रमण बताया है। हालत खतरे से बाहर है। एयरलिफ्ट कर उन्हें उत्तराखंड (जोशी मठ) लेकर जाने की तैयारी है। उनको चार साल पहले ओपन हार्ट सर्जरी हो चुकी है।

    हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश शर्मा ने बताया कि उनको शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे भर्ती कराया गया था। उनको सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जांच में निमोनिया, फेफड़ों में संक्रमण मिला। हृदय रोग विशेषज्ञ ने ईसीजी और ईको भी किया। इसकी रिपोर्ट सामान्य है। अभी उनको चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। हालत नियंत्रित है। सेवादार उनको एयरलिफ्ट कर उत्तराखंड लेकर जाने की तैयारी में है।

    उत्तरप्रदेश के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामभद्राचार्य के उत्तराधिकारी को फोन करके उनका हालचाल जाना। जगद्गुरु की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में उनके अनुयायी हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, रामभद्राचार्य महाराज की चार साल पहले हृदय बाईपास सर्जरी हो चुकी है, ऐसे में डॉक्टर हर तरह की जांच कर रहे हैं। पुष्पांजलि अस्पताल के संचालक डॉ. वी.डी. अग्रवाल ने बताया कि रामभद्राचार्य महाराज को वायुमार्ग से देहरादून ले जाया गया है। अग्रवाल ने बताया कि हालांकि, अभी खतरे की कोई बात नहीं है, लेकिन उनके शिष्य उन्हें देहरादून ले गए हैं। अग्रवाल ने बताया कि देहरादून में उनके किसी अनुयायी का अस्पताल है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version