Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»देहरादून: बनाई गई अनोखी पुस्तकें जिनमें नहीं एक भी शब्द… इस तरह करेंगी काम
    Uncategorized

    देहरादून: बनाई गई अनोखी पुस्तकें जिनमें नहीं एक भी शब्द… इस तरह करेंगी काम

    adminBy adminJanuary 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    देहरादून: बनाई गई अनोखी पुस्तकें जिनमें नहीं एक भी शब्द… इस तरह करेंगी काम
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) देहरादून ने तीन से छह साल के बच्चों के लिए शब्द रहित पुस्तकों का माडल तैयार किया है। इन पुस्तकों में एक भी शब्द नहीं है। केवल रंगीन चित्रों के सहारे बच्चों को किसी विषय का ज्ञान दिए जाने का अभिनव प्रयास किया गया है। छह पुस्तकों को तैयार करने में डायट के शिक्षकों ने स्टेट काउंसिल आफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एससीईआरटी), रूम टू रीड का सहयोग लिया है। शिक्षा विभाग इन पुस्तकों को मान्यता देता है तो अगले वर्ष यह प्रदेशभर की बाल वाटिका में लागू कर दी जाएंगी।

    इन अनोखी पुस्तकों में कहानियां और चित्रांकन में शिक्षकों, लेखकों और चित्रकारों ने अपना योगदान दिया है। डायट के वरिष्ठ शिक्षक व पुस्तक तैयार करने के समन्वयक विजय सिंह रावत ने बताया कि बुनियादी स्तर पर नौनिहालों में साहित्य ज्ञान का बहुत अभाव है। यह पुस्तकें अपने आप में एक अनोखा प्रयास है। जिससे तीन से छह साल के बच्चों के पास गुणवत्ता पूर्ण साहित्य उपलब्ध होगा। नन्हें बच्चे किताबों को पढ़ने में रुचि नहीं लेते हैं। यदि उनके समक्ष खिलौने रख दें तो वह इसके प्रति आकर्षित होते हैं और खेलने लगते हैं।

    शब्द रहित पुस्तकों में यही प्रयास किया गया है कि रंगीन चित्रकारी के माध्यम से नौनिहालों को वस्तु, व्यक्ति और स्थान का ज्ञान हो। उन्हें किताबें बोझ न लगे और वह इस चित्रों के प्रति आकर्षित हों। पुस्तकों में मकान, घर के अंदर परिवार, अनेक फल, गिलहारी, बंदर, बिल्ली, हाथी, गाय, नदी, पहाड़, सूर्योदय, पेड़, चंद्रमा, गेंद आदि चित्र बनाए गए हैं।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version