Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तराखंड: इस दरगाह ने पेश की नई मिसाल, देश की आजादी के बाद पहली बार फहराया गया तिरंगा झंडा
    Uncategorized

    उत्तराखंड: इस दरगाह ने पेश की नई मिसाल, देश की आजादी के बाद पहली बार फहराया गया तिरंगा झंडा

    adminBy adminJanuary 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: इस दरगाह ने पेश की नई मिसाल, देश की आजादी के बाद पहली बार फहराया गया तिरंगा झंडा
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    हरिद्वार की विश्व प्रसिद्ध कलियर शरीफ की दरगाह पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर पहली बार तिरंगा फहराया गया. पहली बार देश की आजादी के बाद कलियर शरीफ की दरगाह पर ध्वजारोहण किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर वक्फ बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स ने शिरकत की. वक्फ बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स ने कहा कि आज के इस शुभ अवसर पर मुझे यहां तिरंगा फहराने का अवसर मिला है. जिससे मैं खुश हूं और मां भारती को मैं अपना सलाम पेश करता हूं. उन्होंने कहा कि देश के अंदर हर जगह तिरंगा फहराना चाहिए.

    हरिद्वार के दक्षिण में स्थित पिरान कलियर में एक रहस्यमय शक्ति होने का दावा किया जाता है, जो यहां आने वाले भक्तों की सभी इच्छाओं को पूरा करती है. पिरान कलियर 13वीं शताब्दी के चिश्ती संप्रदाय के संत अलाउद्दीन अली अहमद साबिर कलियारी की दरगाह है. जो बाबा फरीद (1188-1280) के उत्तराधिकारी थे. इस दरगाह को अफगान शासक इब्राहिम लोधी ने बनवाया था. सूफी संत अलाउद्दीन साबिर कलियारी का जन्म मुल्तान जिले के एक कस्बे कोहतवाल में हुआ था. उनकी मां जमीला खातून थीं, जो बाबा फरीद की बड़ी बहन भी थीं. उनके पिता सैयद अबुल रहीम की मृत्यु के बाद उनकी मां उन्हें बाबा फरीद की देखरेख में पाकपट्टन ले आईं. हरिद्वार के करीब होने के कारण यह दरगाह हिंदुओं और मुसलमानों में पूजनीय है. सदियों से इस तीर्थस्थलों के आसपास एक छोटा सा शहर विकसित हुआ और इसे पिरान कलियर नाम दिया गया.

    वहीं, रुड़की के रहमानिया मदरसे में भी तमाम मुस्लिम धर्म गुरुओं और बच्चों ने साथ मिलकर पूरे हर्ष उल्लास के साथ 75वां गणतंत्र दिवस मनाया. इस मौके पर मौलाना अरशद, मुफ्ती रईस साहब, मौलाना नौशाद साहब, मैनेजमेंट के प्रबंधक मोहम्मद मुस्तकीम साहब, गुलफाम शेख, फराज उपस्थित रहे.

     

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version