Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तराखंड: पहाड़ से दुखद खबर, 18 वर्षीय निकिता को आदमखोर गुलदार ने बनाया निवाला…..
    Uncategorized

    उत्तराखंड: पहाड़ से दुखद खबर, 18 वर्षीय निकिता को आदमखोर गुलदार ने बनाया निवाला…..

    adminBy adminDecember 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: पहाड़ से दुखद खबर, 18 वर्षीय निकिता को आदमखोर गुलदार ने बनाया निवाला…..
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    राज्य के नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र में इन दिनों आदमखोर गुलदार का आतंक किस कदर छाया हुआ है कि जहां एक गुलदार ने महज 15 दिनों के भीतर तीन ग्रामीणों को अपना निवाला बना लिया है वहीं इन घटनाओं से दहशतज़दा ग्रामीण अपने घरों में दुबकने को मजबूर हैं। विदित हो कि गुलदार ने बीते 7 दिसंबर को जहां भीमताल के मलुवाताल ग्राम पंचायत के तोक कसैला में इंद्रा देवी तथा बीते 9 दिसंबर को भीमताल ब्लॉक के ग्राम पंचायत पिनरो निवासी पुष्पा देवी को अपना निवाला बनाया था। इन दोनों घटनाओं के बाद बीते मंगलवार को गुलदार ने ग्राम पंचायत अलचौना के तोक तांडा में एक 18 वर्षीय किशोरी को उस वक्त अपना निवाला बना लिया जब वह अपने खेतों में घास काटने गई थी। इन दुखद घटनाओं से जहां मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है वहीं क्षेत्रवासियों में दहशत के साथ ही वन विभाग के खिलाफ खासा आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। आगे पढ़ें:

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में नौकरियों में खिलाड़ियों को मिलेगा 4% कोटा, खेल मंत्री बोलीं- लाया जाएगा विधेयक

    अभी तक मिल रही है जानकारी के मुताबिक मूल रूप से राज्य के नैनीताल जिले के भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत अलचौना के तोक तांडा निवासी विपिन चंद्र शर्मा की 18 वर्षीय पुत्री निकिता देहरादून में नौकरी करती थी। इन दिनों वह अपने घर आई हुई थी। बताया गया है कि बीते शाम को पांच बजे के आसपास वह अपने खेत में घास काटने गई थी। इसी दौरान वहां पहले से घात लगाकर छिपे एक गुलदार ने उस पर एकाएक हमला कर दिया। इससे पहले कि निकिता कुछ सोच समझ पाती गुलदार उसे अपने जबड़ों में दबाकर जंगल की ओर ले जाने लगा। निकिता की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों और अन्य ग्रामीणों ने जब हो हल्ला शुरू कर उसका पीछा किया तो इतनी बड़ी संख्या में ग्रामीणों को अपने पीछे आता देख गुलदार निकिता को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घर से करीब दो किमी दूर निकिता का शव मिलते ही उसके परिवार के साथ ही पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version