Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»नैनीताल में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने सरकारी दफ्तरों में मारा छापा, गायब मिले कर्मचारी
    Uncategorized

    नैनीताल में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने सरकारी दफ्तरों में मारा छापा, गायब मिले कर्मचारी

    adminBy adminDecember 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    नैनीताल में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत  ने सरकारी दफ्तरों में मारा छापा, गायब मिले कर्मचारी
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट और उपजिलाधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी कार्यालय की पार्किंग में जमा पर्ची में अनियमितता पाए जाने पर पार्किंग स्वामी को नोटिस देने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी कार्यालय में साफ-सफाई नहीं होने पर सिटी मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी को नियमित साफ सफाई के साथ ही डस्टबिन भी रखने के निर्देश दिए। दीपक रावत ने कहा कि साफ-सफाई की नियमित मानिटरिंग भी अधिकारियों द्वारा की जाए।

    कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के निरीक्षण के दौरान 3 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। साथ ही अवकाश के लिए आवेदन में भी कमी मिली। जिस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कर्मचारियों को ऑफिस समय से पहुंचने और प्लान के तहत कार्य करने के निर्देश दिए। इसके अलावा दीपक रावत ने उपजिलाधिकारी कार्यालय में बनी पार्किंग व्यवस्था को भी परखा। जहां परिसर में गंदगी मिलने पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की। कमिश्नर रावत ने एसडीएम कार्यालय में आए फरियादियों की समस्याएं भी सुनी और उन्हें दूर किया। इतना ही नहीं दीपक रावत ने एसडीएम कार्यालय में बैठे-बैठे कई फरियादियों की समस्या का मौके पर निस्तारण भी किया।

    इस दौरान उन्होंने प्राधिकरण की कई फाइलों का भी निरीक्षण किया। जहां पाया कि फाइलों के काम में लेट लतीफी हो रही है ऐसे में उन्होंने फाइलों को तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए। उधर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की छापेमारी की खबर लगते ही तमाम अधिकारी और कर्मचारियों के कान खड़े हो गए। आनन-फानन में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटते दिखे लेकिन कमिश्नर रावत की पैनी नजर से नहीं बच पाए।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version