Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, June 30
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»धामी सरकार की सखी जलायेगी आपका चूल्हा… जानिए क्या ख़ास है इस योजना में
    Uncategorized

    धामी सरकार की सखी जलायेगी आपका चूल्हा… जानिए क्या ख़ास है इस योजना में

    adminBy adminDecember 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    धामी सरकार की सखी जलायेगी आपका चूल्हा… जानिए क्या ख़ास है इस योजना में
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में ग्राम्य विकास विभाग ने प्रदेश में मिनी गैस एजेंसी योजना शुरू की है,(DEPARTMENT OF RURAL DEVELOPMENT) इस मिनी गैस एजेंसी के माध्यम से सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों में रसोई गैस सिलिंडर खत्म होने पर सिलिंडर रिफिल कराने के लिए लंबा इंतजार करने वाली इस कमी को दूर करेगी। बता दे मिनी गैस एजेंसी का संचालन स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं करेंगी, इन्हें ईंधन सखी नाम दिया गया है।

    पायलट प्रोजेक्ट के तौर चार जिलों में यह योजना शुरू हो चुकी है। इसके लिए सरकार ने एचपी कंपनी से करार किया है। प्रदेश में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना शुरू होने के बाद घर-घर गैस सिलिंडर तो पहुंच गए हैं, लेकिन खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में अब भी सिलिंडर रिफिल कराने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है या कई किमी दूर जाना पड़ता है। इस समस्या से पार पाने के लिए ग्राम्य विकास विभाग ने मिनी गैस एजेंसी योजना शुरू की है।

    एचपी कंपनी की ओर से महिलाओं को मिनी गैस एजेंसी संचालन की ट्रेनिंग दी जाएगी। अभी तक उत्तरकाशी की 40, टिहरी की 16 और हरिद्वार की पांच महिलाओं सहित कुल 61 ईंधन सखी तैयार हो चुकी हैं। आने वाले दिनों में अन्य तेल कंपनियों से भी इस तरह के करार किए जाएंगे। अपर सचिव एवं आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग आनंद स्वरूप, के मुताबिक योजना के दो उद्देश्य हैं। पहला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आय बढ़ाना और दूसरा सुदूर क्षेत्रों में आसानी से गैस पहुंचाना। शीघ्र ही योजना अन्य जिलों में भी शुरू होगी। अब देखना होगा कि पहाड़ों में धामी सरकार की ये अनोखी सखी कितना फायदा मातृशक्ति को पहुंचा पायेगी।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version