Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, May 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»देहरादून: 20 करोड़ की डकैती का मामला… बिहार से पकड़े गए दो बदमाश… किए कई खुलासे
    Uncategorized

    देहरादून: 20 करोड़ की डकैती का मामला… बिहार से पकड़े गए दो बदमाश… किए कई खुलासे

    adminBy adminNovember 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    देहरादून:  20 करोड़ की डकैती का मामला… बिहार से पकड़े गए दो बदमाश… किए कई खुलासे
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    देहरादून में राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्‍वैलरी स्‍टोर में करोड़ों की डकैती करने का मास्‍टरमाइंड विशाल को गिरफ्तार कर लिया गया है. देहरादून पुलिस और पटना एसटीएफ ने आरोपी को बिहार के वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. साथ ही उसके दोस्‍त को बिदुपुर से पकड़ा गया है.  दरअसल, राज्य स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की देहरादून में मौजूदगी के दौरान बदमाशों ने हथियार के बल पर रिलायंस ज्‍वैलरी शोरूम में करीब 20 करोड़ रुपये के जेवर लूट ले गए थे.

    इसके बाद दून पुलिस की विभिन्न टीमें बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों में डेरा डाले हुए थीं. इस हाई प्रोफाइल डकैती से राज्‍य पुलिस में हड़कंप मच गया था. पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम का गठन किया था. जांच के दौरान पटना जेल में बंद बदमाश सुबोध से तार जुड़े मिले. आरोप है कि देहरादून की तरह 5 अन्‍य राज्यों में भी डकैती हुई है. इन डकैतियों का सरगना सुबोध हो सकता है. दून पुलिस के मुताबिक, बुधवार को पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

    इनमें से एक अमृत ने लूट में शामिल बदमाशों को फंडिंग की थी, जबकि गिरफ्तार दूसरे आरोपी विशाल कुमार ने बदमाशों को कपडे़, वाहन, टोपी, मोबाइल, वर्चुअल फोन उपलब्ध कराए थे. गिरफ्तार अमृत का कनेक्शन अंबाला में गिरफ्तार आरोपी रोहित जो पश्चिम बंगाल में लूट की घटना में शामिल था उसके साथ मिला था. अब दोनों बदमाशों का दून में पुलिस कस्टडी रिमांड हालिस करने के बाद पूछताछ शुरू करेगी।

    पुलिस के अनुसार बदमाशों ने यहां पर लंबे समय रुककर रेकी की थी। इसके लिए सेलाकुई क्षेत्र में एक कमरा भी लिया गया था। इस मामले में विस्तृत जानकारी देहरादून पहुंचने वाले बदमाशों से मिल पाएगी। जिन आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज का प्रयोग किया गया था वह सब फर्जी पाए गए हैं। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बदमाशों के संबंध में कई जानकारियां जेल में बंद सरगना सुबोध से भी मिली हैं। फिलहाल, फरार बदमाशों को पकड़ने के लिए 22 से ज्यादा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम लगाई गई हैं। इनमें कुछ सीसीटीवी कैमरे और कुछ इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस पर काम कर रही हैं। दिल्ली, बिहार, महाराष्ट्र आदि जगहों पर भी पुलिस टीम मौजूद हैं।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ डकैती देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार रिलायंस ज्‍वैलरी स्‍टोर
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version