Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, May 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»राष्ट्रीय खेलों में सूरज पंवार ने 20 किलोमीटर की रेस वॉकिंग में जीता गोल्ड.. अब तक मिले कुल 9 पदक
    Uncategorized

    राष्ट्रीय खेलों में सूरज पंवार ने 20 किलोमीटर की रेस वॉकिंग में जीता गोल्ड.. अब तक मिले कुल 9 पदक

    adminBy adminOctober 31, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    राष्ट्रीय खेलों में सूरज पंवार ने 20 किलोमीटर की रेस वॉकिंग में जीता गोल्ड.. अब तक मिले कुल 9 पदक
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    गोवा में आयोजित 37 वें राष्ट्रीय खेलों में सूरज पंवार ने 20 किलोमीटर की रेस वॉकिंग में उत्तराखंड के लिए एथलेटिक्स में पहला स्वर्ण पदक जीता। 20 किलोमीटर की रेस उन्होंने एक घंटा 27 मिनट में पूरी की। इसे मिलाकर उत्तराखंड राष्ट्रीय खेलों में अब तक दो स्वर्ण और एक रजत सहित आठ पदक जीत चुका है। सूरज के कोच अनूप बिष्ट के मुताबिक सूरज 2016 से उनसे रेस वॉकिंग का प्रशिक्षण ले रहा है। जो कड़ी मेहनत कर इससे पहले भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड के लिए कई पदक जीत चुका है।

    2018 में उसने अर्जेंटिना में आयोजित यूथ ओलंपिक की 5000 मीटर वॉकिंग रेस में रजत पदक जीता था। वर्ष 2018 में ही उसने थाइलैंड में आयोजित एशियन चैंपियनशिप की 5000 रेस वॉकिंग में रजत जीता। जबकि पिछले साल दोहा में 20 किलोमीटर रेस वॉकिंग में उसने 24वां स्थान प्राप्त किया। सूरज मूल रूप से टिहरी के प्रतापनगर एवं हाल शिमला बाईपास देहरादून निवासी हैं। उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डा. डीके सिंह के मुताबिक उत्तराखंड को अब तक दो स्वर्ण पदक मिल चुके हैं। इससे पहले रुद्रपुर के निखिल भारती पेंचक सिलाट खेल के फाइनल में महाराष्ट्र के खिलाड़ी को 41-29 से हराकर स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।

    राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले सूरज ने कहा, इस सफलता के लिए उसने सुबह-शाम कड़ी मेहनत की। वह पिछले एक महीने से पौड़ी में अपने कोच अनूप बिष्ट के निर्देशन में इसकी तैयारी कर रहे थे। उसने हर रोज सुबह तीन और शाम को दो से ढाई घंटे कड़ी मेहनत की। जबकि इससे पहले राष्ट्रीय कैंप में प्रशिक्षण लिया। सूरज पंवार ने कहा, राष्ट्रीय खेल में स्वर्ण पदक जीतने के बाद अब अगले साल उत्तराखंड में होने वाले 38 वें राष्ट्रीय खेलों में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयारी करुंगा। इसके अलावा अगले साल पेरिस में ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेना अगला लक्ष्य है।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार राष्ट्रीय खेल सूरज पंवार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version