Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, May 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तराखंड में बन रही है देश की पहली हाईटेक टनल… 850 करोड़ रुपये की लागत
    Uncategorized

    उत्तराखंड में बन रही है देश की पहली हाईटेक टनल… 850 करोड़ रुपये की लागत

    adminBy adminOctober 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड में बन रही है देश की पहली हाईटेक टनल… 850 करोड़ रुपये की लागत
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    चारधाम यात्रा उत्तराखंड की आर्थिकी का प्रमुख आधार है। यहां श्रद्धालुओं के सफर को आसान बनाने के लिए ऑलवेदर रोड बनाई जा रही है, जिससे चारधाम यात्रा पूरे सालभर संचालित की जा सकेगी। प्रोजेक्ट के तहत उत्तरकाशी में देश की पहली अत्याधुनिक टनल बनाई जा रही है। ये टनल ऑलवेदर रोड की सबसे लंबी डबल लेन टनल है, जिसका निर्माण करीब चार किलोमीटर तक हो गया है। 800 से अधिक मजदूर दिन-रात काम में जुटे हुए हैं। फरवरी 2024 तक सुरंग आर-पार हो जाएगी। ये सुरंग यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा और जंगलचट्टी के बीच बनाई जा रही है। इसके बनने से गंगोत्री और यमुनोत्री के बीच की दूरी 26 किमी कम हो जाएगी।

    यात्रा में लगने वाला 45 मिनट का समय बचेगा। सुरंग की लंबाई 4.5 किलोमीटर है। एनएचआइडीसीएल के महाप्रबंधक कर्नल दीपक पाटिल ने बताया कि इस सुरंग में आने-जाने के लिए अलग-अलग लेन होगी। सिंगल ट्यूब सिस्टम होगा। देश में पहली बार यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन राज्य की सबसे लंबी सुरंग के बीचोबीच कंक्रीट की दीवार बनाई जा रही है। एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड) के अधिकारियों का दावा है कि इस दीवार के बनने से सुरंग के अंदर वाहन एक-दूसरे से नहीं टकराएंगे। जिससे यह सुरंग जीरो एक्सीडेंट वाली होगी।

    सुरंग के अंदर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए 400 एमएम की एक कंकरीट की मजबूत दीवार बनाई जा रही है। जिससे दायीं व बायीं ओर का ट्रैफिक अपनी-अपनी लेन से गुजरेगा। इस दीवार के कारण सुरंग के अंदर वाहनों के एक-दूसरे टकराने की आंशका शून्य हो जाएगी। एनएचआईडीसीएल के महाप्रबंधक कर्नल दीपक पाटिल ने बताया कि देश में यह पहली सुरंग होगी, जिसके बीच में कंकरीट की मजबूत दीवार बनाई जा रही है। इससे गाड़ियां अपनी-अपनी लेन में चलेगी और दुर्घटना की आशंका शून्य होगी। हालांकि आपातकाल में एक से दूसरी टनल में जाने के लिए दीवार में एयर टाइट दरवाजे बनाए जाएंगे।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार देश की पहली हाईटेक टनल पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version