Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, May 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»आदि कैलाश यात्रा से लौट रही जीप गहरी खाई में गिरी, 6 यात्री थे सवार, बचने की उम्मीद कम
    Uncategorized

    आदि कैलाश यात्रा से लौट रही जीप गहरी खाई में गिरी, 6 यात्री थे सवार, बचने की उम्मीद कम

    adminBy adminOctober 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    आदि कैलाश यात्रा से लौट रही जीप गहरी खाई में गिरी, 6 यात्री थे सवार, बचने की उम्मीद कम
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    पिथौरागढ़ के धारचूला-गुंजी मोटर मार्ग पर गर्बाधार के समीप आदि कैलाश यात्रियों को ला रही यात्री जीप 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जीप में चालक सहित छह यात्री सवार थे। जहां पर हादसा हुआ वह जगह खतरनाक चट्टानी बताई जा रही है। ऐसे में यात्रियों की बचने की कम उम्मीद जताई जा रही है। इनमें चार बेंगलुरू के बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार आदि कैलाश यात्रियों को लेकर धारचूला की ओर लौट रही जीप मंगलवार को गर्बाधार के पास 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। सूचना पर धारचूला, पांगला थानों से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हुई। इसी दौरान क्षेत्र में बारिश होने से पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे।

    यह घटना मंगलवार के अपराह्न की है। एक सवारी जीप आदि कैलास से धारचूला और दूसरी धारचूला से उच्च हिमालय की ओर जा रही थी। धारचूला से करीब 30 किमी आगे तंपा मंदिर के निकट मोड़ पर दोनों वाहन आमने-सामने आ गए। दुर्घटनाग्रस्त जीप का चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन चट्टानों वाली खाई से होते हुए काली नदी किनारे तक पहुंच गया। इस स्थान पर मोबाइल नेटवर्क नहीं मिलते। ऐसे में दूसरे जीप चालक ने नेटवर्क वाली लोकेशन पर पहुंचकर पांगला थाना और धारचूला कोतवाली को सूचना दी।

    सूचना मिलते ही पहले पांगला पुलिस फिर धारचूला से कोतवाल केएस रावत पुलिस दल और रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके को रवाना हुए। जिला प्रशासन के निर्देश पर एसडीआरएफ भी मौके पर पहुंची। तब से खाई में उतर कर रेस्क्यू करने का प्रयास जारी है। सड़क से नजर आ रही जीप पिचककर डिब्बा बनी नजर आ रही है। उसके आसपास लाल-पीले रंग के कपड़े नजर आ रहे हैं।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar आदि कैलाश यात्रा उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार रोड एक्सीडेंट
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version