Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»देहरादून: पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर सीएम धामी ने पुलिस एवं अर्द्ध सैन्य बलों के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की… कहीं ये बातें
    Uncategorized

    देहरादून: पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर सीएम धामी ने पुलिस एवं अर्द्ध सैन्य बलों के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की… कहीं ये बातें

    adminBy adminOctober 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    देहरादून: पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर सीएम धामी ने पुलिस एवं अर्द्ध सैन्य बलों के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की… कहीं ये बातें
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    मुख्यमंत्री धामी ने आज देहरादून पुलिस लाईन में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस एवं अर्द्ध सैन्य बलों के शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

    इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सेवा के दौरान पुलिस कर्मियों की अकाल मृत्यु होने पर आश्रित परिवार को तत्काल ₹01 लाख आर्थिक सहयोग दिए जाने के लिए पुलिस शहीद कल्याण कोष के लिए ₹02 करोड़ की धनराशि दी जायेगी एवं पुलिस कर्मियों के आवास हेतु ₹100 करोड़ की धनराशि का प्राविधान किया जाएगा।

    उन्होंने पुलिस द्वारा इस वर्ष भी कांवड़ यात्रा में आए करीब 4 करोड़ से अधिक एवं चारधाम यात्रा में लगभग 50 लाख श्रद्धालुओ को सुरक्षित पहुंचाने और राज्य में हुई जी-20 सम्मेलन कि तीन बैठकों में सुरक्षा व्यवस्था की सराहना की।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस के अन्तर्गत एक त्रिस्तरीय एंटी नारकोटिक फोर्स का गठन किया गया है, जिससे 2021 से अब तक 04 हजार से ज्यादा अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए लगभग ₹40 करोड़ के नारकोटिक पदार्थ बरामद किए गए हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi की स्मार्ट पुलिसिंग की परिकल्पना को साकार करते हुए पुलिस जवानों के कार्यस्थल एवं उनके बैरकों को स्मार्ट बनाए जाने के लिए भवन निर्माण हेतु ₹36 करोड़ रूपये की धनराशि को बढ़ाते हुए ₹57 करोड़ स्वीकृत किया गया है।

    इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास, विनोद चमोली, मुन्ना सिंह चौहान, सविता कपूर, मधु चौहान, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पूर्व पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version