Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, May 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तराखंड: जेई के एक हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, युवाओं के लिए सुनहरा मौका
    Uncategorized

    उत्तराखंड: जेई के एक हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, युवाओं के लिए सुनहरा मौका

    adminBy adminOctober 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: जेई के एक हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, युवाओं के लिए सुनहरा मौका
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड लोक सेवा आयोग राज्य में एक हजार से ज्यादा पदों के लिए जेई (कनिष्ठ अभियंता) भर्ती (Government Job) के आवेदन 14 अक्तूबर से शुरू करेगा। इसमें वह सभी 776 पद भी शामिल किए गए हैं, जिनकी भर्ती 2021 में निकली थी और पेपर लीक की वजह से रद्द हो गई थी। आयोग ने 25 नवंबर 2021 को 776 पदों के लिए जेई भर्ती परीक्षा का विज्ञापन जारी किया था, जिसके लिए 26 नवंबर से 17 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन हुए थे। 7 से 10 मई 2022 के बीच इस भर्ती की लिखित परीक्षा हुई थी। इसमें करीब 31 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसका परिणाम 31 अगस्त 2022 को जारी किया गया था। इसके बाद आयोग ने इंटरव्यू शुरू कर दिए थे, कृषि और मैकेनिकल के पदों पर इंटरव्यू हो भी चुके थे।

    इस बीच इस साल 8 जनवरी को राज्य लोक सेवा आयोग की पटवारी-लेखपाल भर्ती का पेपर लीक हो गया। इस परीक्षा को आयोग ने तत्काल रद्द कर दिया था। पेपर लीक में पकड़े गए आयोग के अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी ने जेई भर्ती परीक्षा के पेपर लीक की भी जानकारी दी थी। जिसके बाद आयोग ने उसे भी रद्द कर दिया था। उत्तराखंड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया 14 अक्तूबर से शुरू करके तीन नवंबर तक चलेगी। इसका विस्तृत विज्ञापन 14 को जारी किया जाएगा।

    प्रदेश में पशु चिकित्साधिकारी ग्रेड-2 के 91 पदों पर भर्ती शुरू हो गई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इसका नोटिफिकेशन जारी करते हुए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग की ओर से जारी विज्ञापन के मुताबिक, इस भर्ती के लिए दो नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। भर्ती के लिए कुल 91 पद हैं, जिनमें से अनारक्षित वर्ग के 44, अनुसूचित जाति के 30, अनुसूचित जनजाति के दो, अन्य पिछड़ा वर्ग के आठ, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के सात पद शामिल हैं।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार भर्ती
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version