Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में ऑपरेशन प्रहार का असर, 149 संदिग्ध पकड़े गए, 67 वाहन सीज, सड़कों पर चला सख्त चेकिंग अभियान

    April 2, 2026

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Thursday, April 2
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तराखंड में पीएम मोदी के दौरे की तैयारियां तेज, पिथौरागढ़ और चमोली को मिल सकती है टनल की सौगात
    Uncategorized

    उत्तराखंड में पीएम मोदी के दौरे की तैयारियां तेज, पिथौरागढ़ और चमोली को मिल सकती है टनल की सौगात

    adminBy adminOctober 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड में पीएम मोदी के दौरे की तैयारियां तेज, पिथौरागढ़ और चमोली को मिल सकती है टनल की सौगात
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    पीएम मोदी 11 और 12 अक्टूर को पिथौरागढ़ आने वाले हैं। इसके साथ ही उनके अल्मोड़ा दौरे पर आने की चर्चाएं भी हो रही हैं। इसी बीच कहा जा रहा है कि पीएम मोदी पिथौरागढ़ और चमोली टनल की सौगात दे सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी पिथौरागढ़ दौरे के से नारायण आश्रम और आदि कैलाश के प्रस्तावित दौरे से सीमांत जिले पिथौरागढ़ और चमोली जिले को सौगात मिलने की उम्मीद है। मिली जानकारी के मुताबिक पिथौरागढ़ से ज्योलिंगकांग और चमोली के लापथल को जोड़ने के लिए टनल और सड़क निर्माण को स्वीकृति दे सकते हैं।

    राज्य सरकार का ये प्रस्ताव लंबे समय से केंद्र सरकार के पास विचाराधीन है। कुछ समय पूर्व सीएम ने दिल्ली में पीएम से मुलाकात कर इस प्रस्ताव को लेकर चर्चा की थी। कयास लगाए जा रहे हैं प्रधानमंत्री सामरिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण इस प्रस्ताव को स्वीकृति दे सकते हैं। वर्तमान में ज्योलिंगकांग आदि कैलाश से चमोली के लापथल की दूरी 490 किमी है। अगर इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिल जाए तो यह दूरी सिर्फ 42 किमी रह जाएगी। राज्य सरकार ने कुछ समय पूर्व केंद्र सरकार को भेजे प्रस्ताव में टनल निर्माण का सुझाव और भारत-चीन सीमा पर स्थित दो घाटियों को जोड़ने का जिक्र किया है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 और 12 अक्तूबर के अपने प्रस्तावित कार्यक्रम में अगर इस योजना को स्वीकृति दे देते हैं तो आईटीबीपी की दो महत्वपूर्ण चौकियां भी आपस में जुड़ जाएंगी। वर्तमान में दोनों जिले अलग-अलग घाटियों में स्थित हैं। प्रस्तावित सुरंग के बनने से सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। इसके बनने से सीमांत क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां भी बढ़ेंगी। दोनों ही जिलों में कई ऐसी मनोरम घाटियां हैं जहां वर्तमान में पर्यटक पहुंच ही नहीं पाते हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री मुनस्यारी स्थित मिलम से जोशीमठ मलारी के लिए सड़क निर्माण को भी स्वीकृति दे सकते हैं। ये सड़क भारतमाला प्रोजेक्ट में स्वीकृत है। मुनस्यारी के धापा बैंड से मिलम के लिए बन रही 65 किमी सड़क का कार्य कुछ माह में पूरा होने की उम्मीद है। बीआरओ को अब चार किमी सड़क का निर्माण और करना है। दोनों सड़कें सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में पीएम मोदी देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version