Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    कल महाशिवरात्रि पर केदारनाथ को मिलेगा 325वां रावल, शांतिलिंग होंगे उत्तराधिकारी

    February 14, 2026

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, February 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»अंकिता भंडारी हत्याकांड: न्याय के लिए उत्तराखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने सिर मुंडवाया
    Uncategorized

    अंकिता भंडारी हत्याकांड: न्याय के लिए उत्तराखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने सिर मुंडवाया

    adminBy adminSeptember 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    अंकिता भंडारी हत्याकांड: न्याय के लिए उत्तराखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने सिर मुंडवाया
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    अंकिता भंडारी की हत्या को एक साल हो गया है। हत्याकांड की कोर्ट में सुनवाई चल रही है और दूसरी तरफ राजनीतिक संगठनों ने एक बार फिर से अंकिता को न्याय दिलाने के लिए कमर कस ली है। गुरुवार को सीएम आवास कूच के दौरान अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच के लिए महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री ने अपना सिर मुंडवाया। प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच सहित राज्य और केंद्र सरकार के नीतियों के खिलाफ काफी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया।

    ज्योति रौतेला का कहना था कि कांग्रेस अंकिता भण्डारी हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग लगातार राज्य और केंद्र सरकार से करती आ रही है। हालांकि आज तक अंकिता के परिवार को न्याय नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि राज्य में भर्ती घोटाला (जिसमें भाजपा के नेता स्वयं संलिप्त रहे हैं), महंगाई, बेरोजगारी, अंकिता भण्डारी कांड में वीआईपी का नाम अभी तक उजागर नहीं हो पाया। सरकार की लचर व्यवस्था के कारण डेंगू महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। केंद्र सरकार ने अग्निवीर भर्ती जैसी योजना लाकर देश के युवाओं के साथ धोखा कर छलने का काम किया है। उन्होंने राज्य के युवाओं से अपील करते हुए कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों खिलाफ सड़कों पर उतरकर आंदोलन करें, ताकि देश और राज्य में हो रहे अत्याचार का बदला लिया जा सके।

    उन्होंने कहा कि भाजपा नेता के रिजार्ट में बेटी अंकिता भंडारी के साथ हुए इस जघंय अपराध के बाद सरकार ने रातोंरात सबूत नष्ट करने का काम किया। इससे स्पष्ट होता है कि भाजपा सरकार में अपराधियों को खुला संरक्षण दिया जा रहा है। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के जरिए रिसॉर्ट पर बुल्डोजर चलाने के आदेशों से इनकार किया जा रहा है। भाजपा सरकार सबूत नष्ट करने के बाद अपनी पीठ थपथपा रही है।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar अंकिता भंडारी हत्याकांड उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    कल महाशिवरात्रि पर केदारनाथ को मिलेगा 325वां रावल, शांतिलिंग होंगे उत्तराधिकारी

    February 14, 2026

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version