Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, February 13
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»देहरादून: रायपुर क्षेत्र बना डेंगू का हॉट स्पॉट, अब तक मिल गए 500 मरीज, आप भी रहें सावधान
    Uncategorized

    देहरादून: रायपुर क्षेत्र बना डेंगू का हॉट स्पॉट, अब तक मिल गए 500 मरीज, आप भी रहें सावधान

    adminBy adminSeptember 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    देहरादून: रायपुर क्षेत्र बना डेंगू का हॉट स्पॉट, अब तक मिल गए 500 मरीज, आप भी रहें सावधान
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    राजधानी देहरादून का रायपुर क्षेत्र डेंगू का सबसे बड़ा हॉट स्पॉट बन गया है। यहां करीब पांच सौ रोगी मिले हैं। हर घर में बुखार का मरीज मिल रहा है। इसके बाद भी जो सक्रियता नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग को दिखानी चाहिए थी, वह संजीदगी नजर नहीं आ रही है। डेंगू ने प्रदेश की राजधानी में पांव जमाना शुरू कर दिया है। उसने अपना ठिकाना रायपुर क्षेत्र को बनाया है जहां पांच सौ ज्यादा मरीज मिले हैं। इसकी रिपोर्ट मिलने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। उधर, कोटद्वार में शनिवार को दो युवकों की मौत हो गई, इसमें एक डेंगू पीड़ित था, जबकि दूसरे में लक्षण थे।

    देहरादून में अब तक डेंगू से 13 लोगों की मौत हो चुकी है और 640 लोग बुखार से तप रहे हैं। अब रायपुर क्षेत्र डेंगू का सबसे बड़ा हॉट स्पॉट बन गया है। यहां करीब पांच सौ रोगी मिले हैं। हर घर में बुखार का मरीज मिल रहा है। इसके बाद भी जो सक्रियता नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग को दिखानी चाहिए थी, वह संजीदगी नजर नहीं आ रही है। नियमित रूप से फॉगिंग और दवा छिडकाव के साथ जांच नहीं हो पा रही है। शनिवार को 29 नए मरीज मिले, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उधर, कोटद्वार के राजकीय बेस अस्पताल में भर्ती दो डेंगू मरीजों की शनिवार को मौत हो गई। इनमें एक युवक की टेस्ट में डेंगू की पुष्टि हुई थी, जबकि दूसरे में डेंगू के लक्षण थे। यकायक दोनों की मौत होने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली है।

    लगातार सामने आ रहे हैं मामलों को देखकर अब देहरादून में डेंगू कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिससे डेंगू के लक्षण पाए जाने पर सीधे तौर पर संपर्क कर इलाज के लिए जानकारी प्राप्त की जा सकती है. उत्तराखंड में आपदा आने के बाद से डेंगू और आई फ्लू के मामले भारी संख्या में सामने आए थे, जिसके बाद स्वास्थ्य महकमा सक्रिय हो गया था. देहरादून के अंदर ही डेंगू के भारी मात्रा में मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू कंट्रोल रूम बनाया है. इसके साथ ही यहां से अन्य बीमारियों पर भी नजर रखी जा रही है. डेंगू कंट्रोल करने के लिए दून अस्पताल में 60 बेड का आईसीयू भी तैयार किया गया है. डेंगू वार्ड भी तैयार कर दिए गए हैं, जहां पर मरीजों का उपचार किया जा रहा है.

    dehradun news devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ डेंगू देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026

    “राहुल गांधी का भी टिकट पक्का नहीं”—कांग्रेसी नेता का बयान वायरल, भाजपा को मिला तंज का मौका

    February 10, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version