Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: उत्तरकाशी में 136 और बागेश्वर में 43 पर्वतारोही फंसे

    September 28, 2026

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: चारधाम यात्रा स्थगित, 57 सड़कें बंद, हेलीकॉप्टर सेवा भी प्रभावित

    September 27, 2026

    उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, CM धामी ने अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के दिए निर्देश

    September 26, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Monday, September 28
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • International
    • National
    • Uttarakhand
      • Almora
      • Bageshwar
      • Chamoli
      • Champawat
      • Dehradun
      • Haridwar
      • Nainital
      • Rudraprayag
      • Pauri
      • Pithoragarh
      • Tehri
      • Udham Singh Nagar
      • Uttarkashi
    • Sports
    • Other News
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तराखंड में घूस लेते गिरफ्तार हुआ PCS अफसर, 1 लाख की रिश्वत, फ्लैट से मिले 20 लाख कैश
    Uncategorized

    उत्तराखंड में घूस लेते गिरफ्तार हुआ PCS अफसर, 1 लाख की रिश्वत, फ्लैट से मिले 20 लाख कैश

    adminBy adminAugust 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड में घूस लेते गिरफ्तार हुआ PCS अफसर, 1 लाख की रिश्वत, फ्लैट से मिले 20 लाख कैश
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां रुद्रपुर के मेट्रोपोलिस मॉल में घूस लेते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) रमेश चन्द्र त्रिपाठी को विजिलेंस टीम ने रंगेहाथ धर लिया। टीम आरोपी को घसीटते हुए अपने साथ हल्द्वानी ले गई। बताया जा रहा है कि डीपीआरओ ने बिल पास कराने के नाम पर एक लाख रुपये की घूस मांगी थी। अभी टीम आरोपी से पूछताछ में जुटी है।

    मुख्यमंत्री पुष्कर धामी द्वारा भ्रष्टाचार के विरूद्ध मुहिम के अन्तर्गत जारी किये गये टोल फ्री नम्बर-1064 में प्राप्त शिकायत पर निदेशक सतर्कता, उत्तराखण्ड के आदेशानुसार आज दिनांक 24-08-2023 को पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर हल्द्वानी, नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा, (IPS) के निर्देशन में और पुलिस उपाधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी, नैनीताल अनिल मनराल के पर्यवेक्षण में विजिलेंस टीम द्वारा निरीक्षक ललिता पाण्डे के नेतृत्व में शिकायतकर्ता की शिकायत पर जिला पंचायत राज अधिकारी, रुद्रपुर जनपद ऊधम सिंह नगर रमेश चन्द्र त्रिपाठी पुत्र गंगा प्रसाद त्रिपाठी हॉल निवासी क्वार्टर 05 आफिसर्स कॉलोनी, विकास भवन के पीछे रुद्रपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर को स्मार्ट बाजार रुद्रपुर की पार्किंग में शिकायतकर्ता से 1,00,000/- रूपये (एक लाख रूपये ) की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। ख

    शिकायतकर्ता ने शिकायत की थी कि उसके द्वारा की गई उपकरणों की सप्लाई / कार्यो के भुगतान के एवज में जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चन्द्र त्रिपाठी द्वारा 1,00,000/- रूपया (एक लाख रूपया) की रिश्वत की मांग की जा रही है । शिकायतकर्ता ने विजिलेन्स कार्यालय में भी प्रार्थना-पत्र दिया। शिकायतकर्ता की शिकायत की जांच कराने पर शिकायत सही पाये जाने पर निरीक्षक ललिता पाण्डे के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया। ट्रैप टीम द्वारा रमेश चन्द्र त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी, रुद्रपुर को शिकायतकर्ता से 1,00,000/- रूपये (एक लाख रूपये) की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। ट्रैप टीम में ट्रैप प्रभारी ललिता पाण्डे के अतिरिक्त निरीक्षक मनोहर सिंह दसौनी, निरीक्षक विनोद कुमार यादव, निरीक्षक हेम चन्द्र पाण्डे, हे.कां. जगदीश सिंह बोहरा, कानि. नवीन कुमार एवं कानि. गिरीश चन्द्र जोशी शामिल रहे।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ घूस लेते गिरफ्तार देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार रमेश चन्द्र त्रिपाठी
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version