Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में ऑपरेशन प्रहार का असर, 149 संदिग्ध पकड़े गए, 67 वाहन सीज, सड़कों पर चला सख्त चेकिंग अभियान

    April 2, 2026

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Thursday, April 2
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»बद्रीनाथ: जमीन बेचने के विवाद में साथी साधु की हत्या… बेड के नीचे छिपाकर रखा शव
    Uncategorized

    बद्रीनाथ: जमीन बेचने के विवाद में साथी साधु की हत्या… बेड के नीचे छिपाकर रखा शव

    adminBy adminAugust 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    बद्रीनाथ: जमीन बेचने के विवाद में साथी साधु की हत्या… बेड के नीचे छिपाकर रखा शव
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    बदरीनाथ धाम क्षेत्र में जमीन बेचने को लेकर हुए विवाद के बाद एक साधु ने साथी साधु के सिर पर हथौड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने साधु का शव कंबल में लपेटकर बेड के नीचे छिपा दिया और कमरे में ताला लगा दिया, लेकिन अगले दिन ही मृतक साधु के नहीं दिखने पर आरोपी का भेद खुल गया। बदरीनाथ थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि मंगलवार को दोपहर में साधु मलरेड़ी नवीनरेड़ी उर्फ दत्तचैतन, निवासी तेलंगाना थाने पहुंचा और अपने साथी साधु जोशीमठ निवासी बाबा सुनकरा रामदास उर्फ मोहन कृष्णानंद की हत्या करने की जानकारी दी।

    उसने बताया कि शव कमरे में ही रखा है। पुलिस टीम दत्तचैतन की निशानदेही पर बाबा काली कमली धर्मशाला पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। दत्तचैतन ने पुलिस को बताया कि दोनों ने कुछ समय पहले गोपेश्वर के पास मंडल में आश्रम के लिए दो नाली भूमि खरीदी थी। इसी जमीन को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। सोमवार रात को करीब साढ़े आठ बजे हत्यारोपी साधु ने अपने हिस्से की जमीन को बेचने की बात कही, जिसको लेकर दोनों में फिर विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दत्तचैतन ने हथौड़े से बाबा सुनकरा रामदास के सिर पर वार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। उसने शव को कंबल में लपेटकर अपनी चारपाई के नीचे रख दिया।

    मंगलवार को धर्मशाला प्रबंधक पूरन सिंह राणा ने सुनकरा रामदासा के नहीं दिखने पर आरोपी से उसके बारे में पूछा। इस पर आरोपी ने कहा कि वह सोमवार को दिन में ही जोशीमठ चला गया, जबकि प्रबंधक ने शाम को दोनों को साथ देखा था। प्रबंधक ने यह बात आरोपी से कही तो उसने सच उगल दिया। इसके बाद प्रबंधक ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह जमीन बेचकर अन्य जगह आश्रम बनाने के लिए पैसा जुटाना चाहता था और रामदासा इसमें अड़चन उत्पन्न कर रहा था।

     

    badrinath news devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार साधु की हत्या
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version