Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: उत्तरकाशी में 136 और बागेश्वर में 43 पर्वतारोही फंसे

    September 28, 2026

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: चारधाम यात्रा स्थगित, 57 सड़कें बंद, हेलीकॉप्टर सेवा भी प्रभावित

    September 27, 2026

    उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, CM धामी ने अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के दिए निर्देश

    September 26, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Monday, September 28
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • International
    • National
    • Uttarakhand
      • Almora
      • Bageshwar
      • Chamoli
      • Champawat
      • Dehradun
      • Haridwar
      • Nainital
      • Rudraprayag
      • Pauri
      • Pithoragarh
      • Tehri
      • Udham Singh Nagar
      • Uttarkashi
    • Sports
    • Other News
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»हरिद्वार में थार चुराने वाले वाहन चोर गिरोह का आरोपी गिरफ्तार, गाड़ी खोलने का तरीका कर देगा हैरान
    Uncategorized

    हरिद्वार में थार चुराने वाले वाहन चोर गिरोह का आरोपी गिरफ्तार, गाड़ी खोलने का तरीका कर देगा हैरान

    adminBy adminJuly 31, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    हरिद्वार में थार चुराने वाले वाहन चोर गिरोह का आरोपी गिरफ्तार, गाड़ी खोलने का तरीका कर देगा हैरान
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    हरिद्वार में चोरी हुई थार गाड़ी के मामले का 48 घंटे में खुलासा करते हुए पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक दूसरा आरोपी हाथ नहीं लग पाया है। पुलिस का दावा है कि टीम ने पीछा करते हुए कई राउंड फायर कर गाड़ी के टायर को पेंचर करने के बाद हरियाणा में आरोपी को धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने गाड़ी और चोरी में इस्तेमाल आधुनिक उपकरण व हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बरामद की है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट सहित 51 मुकदमे दर्ज हैं।

    एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि 28 जुलाई की रात अत्मलपुर बोंगला बहादराबाद निवासी मनीष कुमार की थार गाड़ी घर के बाहर से चोरी कर ली गई थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। एसएसपी अजय सिंह की ओर से अलग-अलग टीमें गठित कर खुलासे के लिए अन्य राज्यों में भेजी गई। सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए पुलिस टीम आरोपी का पीछा ग्राम जैदापुर पलवल हरियाणा पहुंची। पलवल से करमन टोल प्लाजा से जाते हुए थार गाड़ी की पहचान कर ली। उसका पीछा करते हुए पुलिस ने निजी वाहन को थार के सामने लगाते हुए रोकने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी ने रफ्तार तेज कर दी।

    उप निरीक्षक अशोक सिरस्वाल ने कुछ राउंड फायर कर गाड़ी के टायर में पेंचर किया। इसके बाद स्थानीय पुलिस की मदद से घेराबंदी कर मुख्य आरोपी रतन सिंह मीना शिवनगर कालोनी जिला जयपुर राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया। फरार आरोपी अनिल की तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी रविंद्र शाह, एसआई अशोक सिरसवाल, हेमदत्त भारद्वाज, जगमोहन सिंह एवं आरक्षी राहुल देव, रणजीत सिंह, वीरेंद्र सिंह को चोरी के मामले के खुलासे में लगाया गया था।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार शातिर चोर हरिद्वार न्यूज़
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version