Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: उत्तरकाशी में 136 और बागेश्वर में 43 पर्वतारोही फंसे

    September 28, 2026

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: चारधाम यात्रा स्थगित, 57 सड़कें बंद, हेलीकॉप्टर सेवा भी प्रभावित

    September 27, 2026

    उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, CM धामी ने अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के दिए निर्देश

    September 26, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Monday, September 28
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • International
    • National
    • Uttarakhand
      • Almora
      • Bageshwar
      • Chamoli
      • Champawat
      • Dehradun
      • Haridwar
      • Nainital
      • Rudraprayag
      • Pauri
      • Pithoragarh
      • Tehri
      • Udham Singh Nagar
      • Uttarkashi
    • Sports
    • Other News
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»टिहरी में जंगली मशरूम खाने से पति-पत्नी की मौत और मां अस्पताल में हुई भर्ती
    Uncategorized

    टिहरी में जंगली मशरूम खाने से पति-पत्नी की मौत और मां अस्पताल में हुई भर्ती

    adminBy adminJuly 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    टिहरी में जंगली मशरूम खाने से पति-पत्नी की मौत और मां अस्पताल में हुई भर्ती
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में  टिहरी गढ़वाल जिले से दुखद खबर सामने आ रही है जहां जहरीली जंगली मशरूम (Mushroom) खाने से एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मां अभी अस्पताल में भर्ती है और अब वह खतरे से बाहर हैं। जिला अस्पताल बौराड़ी के सीएमएस डॉ. अमित राय ने बताया कि रानीचौरी वानिकी महाविद्यालय में संविदा पर कार्यरत 38 वर्षीय अजबीर सिंह और उनकी 28 वर्षीय पत्नी रेखा ने जंगली मशरूम की सब्जी खाई थी।

    टिहरी जनपद के विकासखंड चंबा के रानीचौरी के निकट डारगी गांव के अजवीर सिंह, उनकी पत्नी रेखा देवी और उनकी माता दीपा देवी ने बीते सप्ताह को जंगली मशरूम की सब्जी का सेवन किया। इससे तीनों की तबीयत खराब हो गई। अजवीर सिंह की रविवार सुबह करीब 4 बजे घर पर मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी रेखा देवी की रविवार को तबियत बिगड गई। जिस पर उन्हें जिला अस्पताल बौराडी ले जाया गया। गंभीर हालत देख अस्पताल ने रेखा देवी को एम्स के लिए रेफर किया। रविवार रात को रेखा देवी की भी एम्स अस्पताल में मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।

    सोमवार को अजवीर सिंह की माता को भी बौराडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका स्वास्थ्य खतरे से बाहर है। दंपति की दो बेटियां बेसहारा हो गई है। एक बेटी ढाई साल और दूसरी छह साल की है। अजवीर सिंह रानीचौरी महाविद्यालय में संविदा में कार्यरत थे ।

    क्या होता है जंगली मशरूम:

    मशरूम “कुकुरमुत्ता” नहीं अपितु फफूंदों का फलनकाय है, जो पौष्टिक, रोगरोधक, स्वादिष्ट तथा विशेष महक के कारण आधुनिक युग का एक महत्वपूर्ण खाद्य आहार है. बिना पत्तियों के, बिना कलिका, बिना फूल के भी फल बनाने की अदभुत क्षमता, जिसका प्रयोग भोजन के रूप में, टानिक के रूप में औषधि के रूप में इसकी उत्पत्ति प्रकृति का बहुमूल्य उपहार है. बरसात के आगमन के साथ ही जंगलों में कई प्रकार के जंगली मशरूम भी उगना शुरू हो जाते हैं. ग्रामीण इस जंगली मशरूम (छाछ) को बड़े ही चाव से खाते हैं लेकिन आपको बता दें कि जंगली मशरूम जहरीले भी होते हैं. इनका उपयोग बड़ी ही सावधानी से करना चाहिए नहीं तो ये जानलेवा भी साबित हो सकते हैं.

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ जंगली मशरूम देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version