Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    बदरीनाथ-केदारनाथ को लेकर बीकेटीसी सख्त: गैर-सनातनियों की एंट्री पर प्रतिबंध, 121 करोड़ का बजट पास

    March 11, 2026

    ऋषिकेश में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आगाज, 80 देशों के 1500 योग साधक हुए शामिल

    March 10, 2026

    मोतीचूर फ्लाईओवर पर भीषण दुर्घटना: देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर कई गाड़ियां जलीं, एक महिला की मौत

    March 9, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, March 11
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»बदरीनाथ-केदारनाथ को लेकर बीकेटीसी सख्त: गैर-सनातनियों की एंट्री पर प्रतिबंध, 121 करोड़ का बजट पास
    Uncategorized

    बदरीनाथ-केदारनाथ को लेकर बीकेटीसी सख्त: गैर-सनातनियों की एंट्री पर प्रतिबंध, 121 करोड़ का बजट पास

    adminBy adminMarch 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    बदरीनाथ-केदारनाथ को लेकर बीकेटीसी सख्त: गैर-सनातनियों की एंट्री पर प्रतिबंध, 121 करोड़ का बजट पास
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    देहरादून में मंगलवार को हुई बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) की बैठक में अहम निर्णय लिया गया। बैठक में तय किया गया कि अब बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी। साथ ही आगामी यात्रा सत्र 2026-27 को ध्यान में रखते हुए 121.07 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट भी पारित किया गया।

    बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी की अध्यक्षता में कैनाल रोड स्थित कार्यालय भवन के समीप बैठक आयोजित की गई। इस दौरान बदरीनाथ धाम के लिए 57.47 करोड़ रुपये और केदारनाथ धाम के लिए 63.60 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया। प्रस्तावित आय के मुकाबले 99.45 करोड़ रुपये के व्यय का प्रावधान रखा गया है।

    बैठक का संचालन मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने किया। उन्होंने पिछली बोर्ड बैठक के निर्णयों की अनुपालन रिपोर्ट भी प्रस्तुत की और वर्ष 2026-27 का बजट सदस्यों के सामने रखा।

    अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है, इसलिए यात्रा व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए बजट तय किया गया है।

    उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है, जबकि बदरीनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्य जारी है।

    बैठक में बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, विजय कपरवाण, सदस्य धीरज मोनू पंचभैया, महेंद्र शर्मा, प्रह्लाद पुष्पवान, देवी प्रसाद देवली, राजेंद्र प्रसाद डिमरी, डा. विनीत पोस्ती, नीलम पुरी, दिनेश डोभाल, राजपाल जड़धारी, राजकुमार तिवारी, रजनीश भट्ट, वित्त अधिकारी मनीष उप्रेती, विधि अधिकारी एसएस बर्त्वाल और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजन नैथानी सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    ऋषिकेश में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आगाज, 80 देशों के 1500 योग साधक हुए शामिल

    March 10, 2026

    मोतीचूर फ्लाईओवर पर भीषण दुर्घटना: देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर कई गाड़ियां जलीं, एक महिला की मौत

    March 9, 2026

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड को दी 1,129 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

    March 8, 2026

    चारधाम यात्रा का जबरदस्त उत्साह: पहले दिन 1.24 लाख ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, केदारनाथ सबसे आगे

    March 7, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version