Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»मां नंदा की बड़ी जात और राजजात पर सहमति की कोशिश, पदाधिकारी पहुंचे मुख्यमंत्री के पास
    Uncategorized

    मां नंदा की बड़ी जात और राजजात पर सहमति की कोशिश, पदाधिकारी पहुंचे मुख्यमंत्री के पास

    adminBy adminJanuary 31, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    मां नंदा की बड़ी जात और राजजात पर सहमति की कोशिश, पदाधिकारी पहुंचे मुख्यमंत्री के पास
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में मां नंदा की बड़ी जात और नंदा देवी राजजात के आयोजन को लेकर एकराय बनाने के प्रयास तेज हो गए हैं। इसी क्रम में हाल ही में बड़ी जात आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने डोलियों और छंतोलियों के यात्रा पड़ावों के संरक्षण, रख-रखाव और मूलभूत सुविधाओं के विकास की मांग की।

    इस पर मुख्यमंत्री ने गढ़वाल मंडल आयुक्त को निर्देश दिए कि बड़ी जात आयोजन समिति और नंदा राजजात समिति के साथ संयुक्त बैठक कर आपसी सहमति बनाई जाए। बड़ी जात आयोजन समिति के अध्यक्ष कर्नल हरेंद्र सिंह रावत (सेनि) और महामंत्री अशोक गौड़ ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि जनभावनाओं के अनुरूप मां नंदा की बड़ी जात का आयोजन वर्ष 2026 में ही होना चाहिए।

    मुख्यमंत्री के निर्देश पर गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने कहा कि जल्द ही दोनों समितियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि नंदा जात के आयोजन को लेकर सहमति का रास्ता निकाला जा सके। उन्होंने कहा कि नंदा राजजात को भव्य और दिव्य स्वरूप देने के लिए सभी वर्गों की सहभागिता आवश्यक है।

    इस दौरान कुमाऊं राज परिवार के युवराज नरेंद्र चंद्र राज सिंह, बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष विनोद नौटियाल, नंदा देवी राजजात समिति अल्मोड़ा के अध्यक्ष मनोज वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि और समिति सदस्य मौजूद रहे।

    आयोजन वर्ष को लेकर मतभेद बरकरार

    मां नंदा की बड़ी जात के आयोजन वर्ष को लेकर राज परिवारों के बीच मतभेद भी सामने आए हैं। टिहरी राज परिवार वर्ष 2027 में आयोजन के पक्ष में है, जबकि कुमाऊं राज परिवार और नंदा राजजात समिति अल्मोड़ा वर्ष 2026 में ही जात कराने के समर्थन में हैं। इसी सिलसिले में आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने टिहरी राज परिवार के भवानी सिंह शाह से भी भेंट की।

    सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट

    इधर, नंदा देवी की बड़ी जात को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक सुरजीत पंवार ने यात्रा मार्गों और पड़ावों पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अस्थायी पुलिस चौकियों के प्रस्ताव शीघ्र तैयार करने को कहा गया है।

    एसपी ने मासिक अपराध गोष्ठी में चारधाम यात्रा, भराड़ीसैंण में आगामी बजट सत्र और हाईवे से मलबा हटाने सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों से समन्वय के निर्देश दिए। उत्कृष्ट कार्य के लिए एसएसआई कर्णप्रयाग संजय नेगी और गौचर चौकी प्रभारी मानवेंद्र गुसांई को पुलिस मैन ऑफ द मंथ चुना गया।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version