Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»खेल मंत्री के पति के बयान पर महिला कांग्रेस का आक्रोश, डालनवाला थाने में देर रात तक धरना
    Uncategorized

    खेल मंत्री के पति के बयान पर महिला कांग्रेस का आक्रोश, डालनवाला थाने में देर रात तक धरना

    adminBy adminJanuary 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    खेल मंत्री के पति के बयान पर महिला कांग्रेस का आक्रोश, डालनवाला थाने में देर रात तक धरना
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    खेल मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू के एक सार्वजनिक बयान को लेकर प्रदेश महिला कांग्रेस ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं डालनवाला थाने पहुंचीं और प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गईं।

    प्रदर्शन के दौरान दिन में पुलिस ने कुछ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया, लेकिन उन्हें छोड़ने के बाद वे दोबारा थाने पहुंच गए। शाम ढलने के बाद भी महिलाएं थाने के बाहर डटी रहीं और एफआईआर दर्ज करने की मांग पर अड़ी रहीं। देर रात पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी धरना स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया।

    ज्योति रौतेला ने कहा कि मंत्री के पति द्वारा सार्वजनिक मंच से दिया गया बयान बेहद आपत्तिजनक और महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में दो जनवरी को डालनवाला थाने में शिकायत दी गई थी, लेकिन अब तक पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। महिला कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि जब तक कानूनी कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

    रात के समय एसपी सिटी प्रमोद कुमार थाने पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से मुलाकात कर उनका मांगपत्र लिया। उन्होंने मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद धरना समाप्त किया गया।

    इस संबंध में डालनवाला थाने के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुंवर ने बताया कि कांग्रेस नेताओं की ओर से पहले ही एक प्रार्थनापत्र दिया जा चुका है। मामला अल्मोड़ा जनपद से जुड़ा होने के कारण शिकायत को वहां भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन के दौरान महिलाओं को तीन बार पुलिस लाइन छोड़ा गया, लेकिन वे हर बार दोबारा थाने पहुंच गईं।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version