Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, May 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»वन्यजीव हमले में घायल लोगों को बड़ी राहत, इलाज पर 15 लाख तक खर्च उठाएगी सरकार
    Uncategorized

    वन्यजीव हमले में घायल लोगों को बड़ी राहत, इलाज पर 15 लाख तक खर्च उठाएगी सरकार

    adminBy adminJanuary 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    वन्यजीव हमले में घायल लोगों को बड़ी राहत, इलाज पर 15 लाख तक खर्च उठाएगी सरकार
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड सरकार ने वन्यजीवों के हमलों में घायल होने वाले लोगों के इलाज को लेकर बड़ा और राहत भरा फैसला लिया है। अब ऐसे मामलों में घायल व्यक्ति के उपचार पर होने वाला 15 लाख रुपये तक का खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। इसमें 5 लाख रुपये तक का इलाज अटल आयुष्मान योजना के तहत किया जाएगा, जबकि बाकी 10 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता सीधे राज्य सरकार देगी।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद इस प्रस्ताव पर वित्त विभाग से सहमति मांगी गई है और जल्द ही इसका शासनादेश जारी होने की संभावना है। शासन ने फिलहाल सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि यदि किसी भी जिले में वन्यजीव हमले की घटना होती है, तो घायलों को तुरंत और बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए।

    राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में गुलदार, बाघ, हाथी और भालू जैसे वन्यजीवों के बढ़ते हमलों से लोग भय के माहौल में जी रहे हैं। मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए कई प्रयास किए गए हैं, लेकिन घटनाओं में कमी नहीं आ पा रही है। हाल ही में सरकार ने वन्यजीव हमले में मृत्यु होने पर मुआवजा राशि को 6 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दिया था।

    अब तक वन्यजीव हमले में घायल व्यक्तियों को केवल मानव-वन्यजीव संघर्ष राहत निधि के अंतर्गत 15 हजार से 3 लाख रुपये तक का मुआवजा दिया जाता था। उपचार के लिए अलग से कोई स्पष्ट व्यवस्था नहीं थी, हालांकि सरकारी अस्पतालों में इलाज की सुविधा दी जाती थी।

    मुख्यमंत्री की हालिया घोषणा के बाद वन विभाग ने अटल आयुष्मान योजना के अतिरिक्त 10 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता देने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इस पर वित्त विभाग की राय ली जा रही है और जल्द ही इस नई व्यवस्था को औपचारिक रूप दिया जाएगा।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version