Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»देहरादून: एंजेल चकमा मौत मामला, जन्मदिन पार्टी के मजाक से शुरू हुआ विवाद, नस्लीय टिप्पणी के सबूत नहीं
    Uncategorized

    देहरादून: एंजेल चकमा मौत मामला, जन्मदिन पार्टी के मजाक से शुरू हुआ विवाद, नस्लीय टिप्पणी के सबूत नहीं

    adminBy adminDecember 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    देहरादून: एंजेल चकमा मौत मामला, जन्मदिन पार्टी के मजाक से शुरू हुआ विवाद, नस्लीय टिप्पणी के सबूत नहीं
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की मौत के मामले में पुलिस जांच लगातार आगे बढ़ रही है। अब तक की विवेचना में पुलिस को इस पूरे घटनाक्रम में किसी भी तरह के नस्लीय भेदभाव या आपत्तिजनक टिप्पणी के ठोस सबूत नहीं मिले हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल सभी लोग पर्वतीय क्षेत्रों से ताल्लुक रखते हैं, जिससे नस्लीय भेदभाव के आरोपों को बल नहीं मिल पा रहा है।

    पुलिस के अनुसार, नौ दिसंबर को मणिपुर निवासी सूरज ख्वास ने अपने बेटे के जन्मदिन पर एक पार्टी आयोजित की थी, जिसमें कई लोग शामिल हुए थे। जांच में सामने आया है कि पार्टी के दौरान आपसी मजाक चल रहा था। इसी दौरान एंजेल चकमा और उनके भाई माइकल चकमा को यह महसूस हुआ कि मजाक उनके ऊपर किया जा रहा है। इसी गलतफहमी ने विवाद का रूप ले लिया, जो देखते ही देखते हिंसा में बदल गया। झगड़े में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान एंजेल चकमा ने दम तोड़ दिया।

    इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने नेपाल पुलिस से संपर्क साधा है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी नेपाल का नागरिक है और उसके वहां फरार होने की आशंका है। साथ ही यह भी सामने आया है कि वह भारत के अलग-अलग हिस्सों में काम करता रहा है और हाल ही में हरिद्वार में भी कार्यरत था। आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

    इधर, एंजेल चकमा के भाई माइकल ने भावुक बयान देते हुए कहा कि वे भारतीय हैं और अपने देश से प्रेम करते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस मामले में बिना पुष्टि के कोई भ्रामक जानकारी न फैलाएं।

    वहीं, इस प्रकरण ने राजनीतिक हलकों में भी हलचल बढ़ा दी है। भाजपा के पूर्व सांसद तरुण विजय ने एंजेल चकमा की हत्या की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर गृहमंत्री अमित शाह से मिलने का समय मांगा है। उन्होंने बताया कि वे लगातार एंजेल के पिता तरुण प्रताप के संपर्क में हैं। जल्द ही दिल्ली में एक प्रार्थना सभा आयोजित कर एंजेल चकमा को श्रद्धांजलि देने की भी तैयारी है। पूर्व सांसद ने सरकार से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग भी की है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version