Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, February 13
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»अंकिता हत्याकांड: ‘गट्टू’ चर्चा के केंद्र में, VVIP प्रकरण में पहला इस्तीफा
    Uncategorized

    अंकिता हत्याकांड: ‘गट्टू’ चर्चा के केंद्र में, VVIP प्रकरण में पहला इस्तीफा

    adminBy adminDecember 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    अंकिता हत्याकांड: ‘गट्टू’ चर्चा के केंद्र में, VVIP प्रकरण में पहला इस्तीफा
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    अंकिता भंडारी हत्याकांड एक बार फिर उत्तराखंड की राजनीति के केंद्र में आ गया है। 2022 में हुई इस सनसनीखेज हत्या को लेकर लंबे समय से दबे सवाल अब फिर सतह पर आ रहे हैं। पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर की कथित दूसरी पत्नी उर्मिला सनावर द्वारा जारी की जा रही वीडियो सीरीज ने इस मामले को दोबारा गरमा दिया है।

    उर्मिला सनावर ने हत्याकांड में एक कथित वीवीआईपी और “गट्टू” नामक व्यक्ति का जिक्र किया है। यह वही वीवीआईपी मामला है, जो हत्या के तुरंत बाद भी चर्चा में आया था, लेकिन समय के साथ ठंडे बस्ते में चला गया। अब एक बार फिर इस दावे ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है।

    मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक की जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेत्री आरती गौड़ ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को भेजे त्यागपत्र में अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया और अंकिता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग की। आरती गौड़ ने सीबीआई जांच की भी खुलकर मांग की है।

    इधर, कांग्रेस ने भी इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दिल्ली में प्रेस वार्ता कर सरकार और एसआईटी जांच पर सवाल खड़े किए। कांग्रेस ने एक वीडियो का हवाला देते हुए दावा किया कि हत्या के समय घटनास्थल पर “गट्टू” नाम का व्यक्ति मौजूद था, जिसे कथित वीवीआईपी बताया जा रहा है। साथ ही, रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई को भी संदेह के घेरे में रखा गया है।

    अंकिता हत्याकांड में उठ रहे ये नए सवाल एक बार फिर यह मांग तेज कर रहे हैं कि पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सीबीआई से कराई जाए, ताकि सच सामने आ सके।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026

    “राहुल गांधी का भी टिकट पक्का नहीं”—कांग्रेसी नेता का बयान वायरल, भाजपा को मिला तंज का मौका

    February 10, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version