Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, February 13
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»गर्भवती दलित महिला से रेप: देहरादून पंचायत का शर्मनाक फैसला—पीड़ित पति को थमाए 1 लाख
    Uncategorized

    गर्भवती दलित महिला से रेप: देहरादून पंचायत का शर्मनाक फैसला—पीड़ित पति को थमाए 1 लाख

    adminBy adminDecember 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    गर्भवती दलित महिला से रेप: देहरादून पंचायत का शर्मनाक फैसला—पीड़ित पति को थमाए 1 लाख
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    देहरादून जिले के चकराता क्षेत्र के एक राजस्व ग्राम में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के एक प्रभावशाली व्यक्ति ने छह माह की गर्भवती दलित महिला के साथ दुष्कर्म किया और बाद में पंचायत के जरिए पीड़ित परिवार पर समझौते का दबाव बनाया गया। पीड़ित परिवार के मुताबिक उन्हें मामले को शांत रखने के लिए एक लाख रुपये देने की कोशिश भी की गई और घटना का ज़िक्र किसी से करने पर जान से मारने की धमकियां दी गईं। महिला की शिकायत पर राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

    घटना कैसे हुई — पीड़िता का बयान

    पीड़िता, जो अपने पति के साथ विकासनगर में किराए पर रहती है, बूढ़ी दीवाली पर अपने गांव आई हुई थी। तहरीर में महिला ने बताया कि 28 नवंबर की दोपहर करीब 12 बजे वह घर के पास पनियार पर कपड़े धोने गई थी। इसी दौरान गांव का ही युवक मुकेश वहां पहुँचा और पहले उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा.

    महिला के विरोध और शोर मचाने पर आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया और उसे पास के शौचालय में घसीट ले गया। वहीं उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद महिला किसी तरह वहां से निकली और घर पहुँचकर अपने पति को पूरी बात बताई।

    पंचायत पर दबाव बनाने का आरोप

    पीड़िता और उसके पति का आरोप है कि उन्होंने गांव के स्याणा से कानूनी कार्रवाई की बात की, लेकिन इसके बजाय पंचायत ने मामले को दबाने की कोशिश की। आरोप है कि पंचायत की ओर से पति को एक लाख रुपये देकर समझौता करने का दबाव बनाया गया।

    दंपति का कहना है कि जब उन्होंने समझौते से इनकार किया, तो उन्हें धमकियां दी गईं कि अगर उन्होंने यह बात किसी को बताई तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

    पुलिस कार्रवाई

    पीड़िता की शिकायत मिलने पर राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026

    “राहुल गांधी का भी टिकट पक्का नहीं”—कांग्रेसी नेता का बयान वायरल, भाजपा को मिला तंज का मौका

    February 10, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version