Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»छठ पूजा पर घाटों पर डीजे और आतिशबाजी पर सख्त रोक, पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान
    Uncategorized

    छठ पूजा पर घाटों पर डीजे और आतिशबाजी पर सख्त रोक, पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान

    adminBy adminOctober 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    छठ पूजा पर घाटों पर डीजे और आतिशबाजी पर सख्त रोक, पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    देहरादून। छठ पूजा के दौरान इस बार श्रद्धालुओं को घाटों पर डीजे बजाने या आतिशबाजी करने की अनुमति नहीं होगी। भीड़भाड़ और संभावित भगदड़ की आशंका को देखते हुए पुलिस ने इन गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। इसके साथ ही 27 और 28 अक्तूबर को होने वाली पूजा के लिए विस्तृत ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था भी जारी कर दी गई है।

    पुलिस के अनुसार, गलत स्थान पर वाहन पार्क करने पर 1200 रुपये का चालान किया जाएगा और वाहन को क्रेन से टो किया जाएगा। इसके लिए दो क्रेन की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के मद्देनज़र घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल, अधिकारी, एसडीआरएफ और जल पुलिस की तैनाती की जा रही है।

    देहरादून में प्रेमनगर, मालदेवता, चंद्रबनी, नेहरू कॉलोनी सहित कई क्षेत्रों में छठ पूजा के मुख्य आयोजन होंगे। पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष मार्ग और पार्किंग स्थल निर्धारित किए हैं—

    सहसपुर-विकासनगर रूट: दून से जाने वाले वाहन रांघडवाला तिराहा, दरू चौक, बडोवाला, सिंघनीवाला तिराहा और धुलकोट मार्ग से होकर जाएंगे।

    नंदा की चौकी मार्ग: दून शहर से छठ पूजा में शामिल होने वाले श्रद्धालु रांघडवाला तिराहा, प्रेमनगर चौक से नंदा की चौकी तक पहुंचेंगे।

    भाऊवाला–प्रेमनगर रूट: सुद्धोवाला चौक, बालाजी धाम कट, ठाकुरपुर रोड होते हुए प्रेमनगर पहुंचा जा सकेगा।

    बिधोली–प्रेमनगर रूट: नंदा की चौकी, सुद्धोवाला चौक, बालाजी धाम कट, ठाकुरपुर रोड से होकर आवागमन होगा।

    प्रेमनगर से झाझरा-बिधोली दिशा: वाहनों को ठाकुरपुर रोड, बालाजी धाम मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

    धूलकोट तिराहा: भारी वाहनों को सिंघनीवाला की ओर मोड़कर बडोवाला मार्ग से भेजा जाएगा।

    पार्किंग व्यवस्था:

    सुभारती कॉलेज, उत्तरांचल विश्वविद्यालय, नंदा की चौकी पेट्रोल पंप के पास, और आसन नदी के किनारे अस्थायी पार्किंग बनाई गई है।

    सेलाकुई क्षेत्र में नदी किनारे खाली स्थलों को पार्किंग के रूप में उपयोग किया जाएगा।

    मालदेवता, रायपुर और बालावाला से आने वालों के लिए मालदेवता रोड पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

    आईएसबीटी, क्लेमेंटटाउन और मोहब्बेवाला क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए चंद्रबनी हाट बाजार मैदान में पार्किंग रहेगी।

    पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निजी वाहनों की बजाय सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करें ताकि यातायात सुचारू बना रहे और घाटों पर भीड़ का दबाव कम हो।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version