Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, February 13
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी में बड़ी कार्रवाई, उत्तराखंड में 63 कफ सिरप सैंपल जांच के लिए भेजे गए
    Uncategorized

    स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी में बड़ी कार्रवाई, उत्तराखंड में 63 कफ सिरप सैंपल जांच के लिए भेजे गए

    adminBy adminOctober 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी में बड़ी कार्रवाई, उत्तराखंड में 63 कफ सिरप सैंपल जांच के लिए भेजे गए
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    प्रदेश में बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने प्रतिबंधित कफ सिरप की बिक्री और वितरण के खिलाफ प्रदेशभर में सघन अभियान शुरू किया है। इस कार्रवाई के तहत अब तक 63 कफ सिरप के नमूने एकत्र कर देहरादून स्थित राज्य औषधि विश्लेषण प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
    प्रयोगशाला को 15 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर यह अभियान पूरे राज्य में चलाया जा रहा है।
    एफडीए के अपर आयुक्त एवं ड्रग कंट्रोलर ताजबर सिंह जग्गी ने बताया कि हाल ही में राजस्थान और मध्य प्रदेश में प्रतिबंधित कफ सिरप के सेवन से बच्चों के बीमार पड़ने और मौत की घटनाओं के बाद यह कार्रवाई शुरू की गई है।

    एफडीए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रदेश के सभी जिलों में सीएफटीओ, मेडिकल स्टोर, थोक विक्रेताओं और अस्पतालों की दवा दुकानों से संदिग्ध कफ सिरप के सैंपल एकत्र किए जाएं।
    साथ ही, दवा निर्माण कंपनियों से भी कच्चे माल जैसे पॉलीइथिलीन ग्लाइकॉल, सॉर्बिटॉल और अन्य रासायनिक तत्वों के नमूने लेकर गुणवत्ता जांच कराई जा रही है ताकि उत्पादन स्तर पर किसी प्रकार की लापरवाही न हो।

    बिना डॉक्टर की सलाह बच्चों को न दें दवा

    अपर आयुक्त ने आम जनता से अपील की है कि बिना चिकित्सक की सलाह के बच्चों को कोई भी कफ सिरप न दें।
    यदि बच्चे में सर्दी, खांसी या बुखार के लक्षण दिखें, तो केवल योग्य डॉक्टर से परामर्श लेकर ही दवा दें।
    इसके अलावा घरों में रखी खुली या पुरानी दवाइयों का इस्तेमाल न करें, क्योंकि उनकी प्रभावशीलता घटने से वे बच्चों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती हैं।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026

    “राहुल गांधी का भी टिकट पक्का नहीं”—कांग्रेसी नेता का बयान वायरल, भाजपा को मिला तंज का मौका

    February 10, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version