Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    जनपद टिहरी की उषा, ग्रामीण महिलाओं को दे रही है रोजगार

    June 8, 2025

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, June 8
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तराखंड: हिंदू धर्म आचार्य सभा ने समलैंगिक विवाह को किया अस्वीकार, कहा- यह सनातन धर्म के खिलाफ
    Uncategorized

    उत्तराखंड: हिंदू धर्म आचार्य सभा ने समलैंगिक विवाह को किया अस्वीकार, कहा- यह सनातन धर्म के खिलाफ

    adminBy adminMay 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: हिंदू धर्म आचार्य सभा ने समलैंगिक विवाह को किया अस्वीकार, कहा- यह सनातन धर्म के खिलाफ
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    हरिद्वार में हिंदू धर्म आचार्य सभा ने समलैंगिक विवाह को सनातन धर्म संस्कृति और भारतीय सांस्कृतिक व्यवस्था के खिलाफ बताया है। सभा ने इसे पूरी तरह अस्वीकार किया है। सभा प्रतिनिधि श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को एक पत्र लिखा है। इंटरनेट मीडिया में जारी पत्र में कहा गया है कि भारत केवल 146 करोड़ जनसंख्या का देश नहीं है, बल्कि यह प्राचीन वैदिक सनातन धर्म-संस्कृति, परंपरा और आद्य मानवीय संवेदनाओं की धरोहर है।

    जहां विवाह एक अत्यंत पवित्र कल्याणकारी संस्कार है। जो स्त्री पुरुष को वंश वृद्धि, पारिवारिक मूल्यों के संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्वों के भीतर एकीकृत करता है। इसलिए समलैंगिकता का वैधीकरण विवाह भारत जैसे देश में भीषण विसंगतियों का कारण बनकर भारत राष्ट्र की दिव्य वैदिक मान्यताओं, सांस्कृतिक प्रथाओं और सामाजिक विकास की विविध साधन पद्धतियों को ध्वस्त कर मानवीय अस्तित्त्व के लिए अनिष्टकारक सिद्ध होगा। भारत के शीर्षस्थ धर्माचार्य संत सत्पुरुष इस प्रकार के अप्राकृतिक अस्वाभाविक विचार से स्तब्ध हैं। इस प्रकार के अनुचित और अनैतिक प्रयोग भारत में सर्वथा अस्वीकार्य रहे हैं।

    सुप्रीम कोर्ट में समलैंगिक संबंधों की मान्यता से जुड़ी याचिकाओं को लेकर अखिल भारतीय सनातन परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री पुरषोत्तम शर्मा ने धर्माचार्यों की राय लेने का अनुरोध सुप्रीम कोर्ट से किया है। साथ ही, चिंता भी जताई है कि यदि समलैंगिक संबंधों को कानूनी मान्यता मिलती है तो समाज में विघटन और नैतिक पतन की स्थितियां पैदा होंगी। अखिल भारतीय सनातन सेना के संगठन सचिव स्वामी आलोक गिरी महाराज ने समलैंगिक कानून का पुरजोर विरोध करते हुए भारत में इसकी मान्यता पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने इसे पाश्चात्य सभ्यता की बीमारी बताते हुए भारत के लिए अभिशाप बताया है।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार समलैंगिक विवाह हिंदू धर्म आचार्य
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025

    नितिन गडकरी का सपना, देहरादून में हवा में चलेगी बस, सीएम धामी से मांगा प्रपोजल

    June 4, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version