Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»देहरादून में कुख्यात हाकम सिंह पर नकलरोधी कानून की गाज, उम्रकैद तक हो सकती है सजा
    Uncategorized

    देहरादून में कुख्यात हाकम सिंह पर नकलरोधी कानून की गाज, उम्रकैद तक हो सकती है सजा

    adminBy adminSeptember 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    देहरादून में कुख्यात हाकम सिंह पर नकलरोधी कानून की गाज, उम्रकैद तक हो सकती है सजा
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं को बर्बाद करने वाला कुख्यात हाकम सिंह एक बार फिर सुर्खियों में है। पहले 13 महीने में सुप्रीम कोर्ट से जमानत पा चुका हाकम, इस बार 2023 में बने सख्त नकलरोधी कानून के जाल में फंस गया है। इस कानून में गिरोह बनाकर नकल कराने और पेपर लीक करने वालों को आजीवन कारावास और 10 करोड़ रुपये तक जुर्माने की सजा का प्रावधान है।

    2022 का काला अध्याय और हाकम का साम्राज्य

    जुलाई 2022 का वो दौर आज भी याद है, जब लगातार पेपर लीक होने से प्रदेशभर के युवा हताश और गुस्से में थे। STF की जांच में हाकम के एक के बाद एक काले कारनामे सामने आते गए और कई मुकदमे दर्ज हुए।

    पहली कार्रवाई में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने स्नातक स्तरीय परीक्षा (5 दिसंबर 2021), वन दरोगा भर्ती (16–21 जुलाई 2021, ऑनलाइन) और सचिवालय रक्षक भर्ती (26 सितंबर 2021) रद्द कर दी। जांच आगे बढ़ी तो वाहन चालक, अनुदेशक, कर्मशाला अनुदेशक, मत्स्य निरीक्षक, मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार और पुलिस रैंकर्स भर्ती परीक्षाएं भी रद्द करनी पड़ीं।

    नए कानून ने किया शिकंजा और सख्त

    पहले पुलिस ने हाकम पर कई धाराएं लगाई थीं, मगर कानून में नकल को लेकर इतने कठोर प्रावधान नहीं थे। अब उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) अध्यादेश 2023 लागू होने के बाद, हाकम जैसे पेपर माफिया सीधा आजीवन कारावास की जद में आ गए हैं। यह अपराध अब संज्ञेय, गैर-जमानती और अशमनीय हो चुका है।

    ऑनलाइन भर्ती पर भी लगाया ताला

    हाकम ने केवल ऑफलाइन ही नहीं बल्कि ऑनलाइन भर्ती परीक्षाओं में भी सेंध लगाई। जुलाई 2021 में हुई वन दरोगा की ऑनलाइन परीक्षा में 83 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे, लेकिन इसका भी पेपर लीक कर दिया गया। इसके बाद आयोग ने सुरक्षा कारणों से ऑनलाइन परीक्षाएं ही बंद कर दीं।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version