Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, June 30
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»अदाणी ग्रुप बनाएगा देश का सबसे ऊंचा रोपवे, आसान होगा केदारनाथ दर्शन
    Uncategorized

    अदाणी ग्रुप बनाएगा देश का सबसे ऊंचा रोपवे, आसान होगा केदारनाथ दर्शन

    adminBy adminSeptember 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    अदाणी ग्रुप बनाएगा देश का सबसे ऊंचा रोपवे, आसान होगा केदारनाथ दर्शन
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    केदारनाथ धाम की कठिन यात्रा अब आसान होने जा रही है। सोनप्रयाग से केदारनाथ तक 12.9 किलोमीटर लंबा रोपवे बनाने की जिम्मेदारी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) को सौंपी गई है। कंपनी को इस परियोजना के लिए आधिकारिक सहमति पत्र मिल चुका है और अब इसका क्रियान्वयन एईएल ही करेगी।

    9 घंटे की यात्रा अब सिर्फ 36 मिनट में

    अभी तक केदारनाथ धाम तक पहुंचने के लिए यात्रियों को 16 किलोमीटर की पैदल चढ़ाई करनी पड़ती थी, जिसे पूरा करने में 8 से 9 घंटे का समय लग जाता है। लेकिन रोपवे बनने के बाद यह दूरी केवल 36 मिनट में पूरी हो जाएगी।

    हर घंटे 1,800 यात्रियों की क्षमता

    यह रोपवे आधुनिक तकनीक से बनाया जाएगा और इसकी क्षमता प्रति दिशा प्रति घंटे 1,800 यात्रियों की होगी। इससे हर साल लाखों श्रद्धालु बिना कठिनाई के केदारनाथ धाम के दर्शन कर सकेंगे।

    पर्वतमाला परियोजना का हिस्सा

    केदारनाथ रोपवे राष्ट्रीय रोपवे विकास कार्यक्रम ‘पर्वतमाला परियोजना’ का हिस्सा है। इसे सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल पर विकसित किया जा रहा है। इस परियोजना को पूरा होने में लगभग 6 साल का समय लगेगा। इसके बाद 29 वर्षों तक इसका संचालन एईएल करेगी।

    अदाणी ग्रुप की प्रतिक्रिया

    अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी ने कहा –
    “केदारनाथ रोपवे सिर्फ एक इंजीनियरिंग परियोजना नहीं है, बल्कि यह भक्ति और आधुनिक बुनियादी ढाँचे के बीच एक सेतु है। यह रोपवे यात्रा को सुरक्षित, तेज़ और अधिक सुलभ बनाएगा। साथ ही यह उत्तराखंड के लोगों के लिए नए अवसर और विकास का मार्ग खोलेगा।”

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version