Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, May 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»आसमान में सबको हैरान करने वाला ‘तारों’ की लड़ी का आखिर क्या रहस्य है?
    Uncategorized

    आसमान में सबको हैरान करने वाला ‘तारों’ की लड़ी का आखिर क्या रहस्य है?

    adminBy adminSeptember 14, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    आसमान में सबको हैरान करने वाला ‘तारों’ की लड़ी का आखिर क्या रहस्य है?
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    इन दिनों यूपी से लेकर उत्तराखंड के इलाके में अचानक से रात में एक तारों की लड़ी दिखाई पड़ रही है। तारों की इस लड़ी को देखने के बाद तो कुछ लोग इसे धरती की शक्ति के आसमान में जाने की अनहोनी मान बैठे और रात में अपने छतों पर पूजा करने लगे। वहीं कुछ लोग तो इसे अनजानी शक्ति मानने लगे। लोग यह भी मानते हैं कि दूसरे ग्रहों के जीव यानी एलियंस धरती पर अपने वाहन यानी अनआइडेंटिफाइंग फ्लाइंग ऑब्जेक्ट (UFO) से आते हैं। यूएफओ काफी चमकीली होती है। बल्ब के समान तारों की श्रृंखला सरीखी यह चीज सैटेलाइट थी। यह न तो यूएफओ थी और न ही तारों की रहस्यमयी दुनिया से इनका कोई ताल्लुक था।

    दरअसल, दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स नियमित तौर पर सैटेलाइट लॉन्च करती है। फाल्कन-9 रॉकेट से स्पेसएक्स स्टारलिंक इंटरनेट सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में भेजा जाता है। इन सैटेलाइट्स की संख्या 46 या उससे ज्यादा होती है। यह नजारा स्टारलिंक सैटेलाइट की लॉन्चिंग के एक या दो दिन तक आसमान में देखा जा सकता है। क्योंकि तब सैटेलाइट्स पृथ्वी से ऊपर की ओर अपनी आर्बिट में जा रहे होते हैं, तब सूरज की रोशनी पृथ्वी के दूसरी तरफ से इनपर पड़ती है। इससे ये काफी चमकदार दिखते हैं। हालांकि जब ये सैटेलाइट्स अपनी तय आर्बिट में पहुंच जाते हैं तो वे लोगों को बिना ऑप्टिकल की सहायता से नहीं दिखते हैं यानी ये उस दौरान काफी ऊंचाई पर होते हैं।

    स्टारलिंक SpaceX के सैटेलाइट नेटवर्क का नाम है। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क इसके मालिक हैं। मस्क ने जनवरी 2015 में स्टारलिंक के जरिए इंटरनेट देने का प्रपोजल लाया था। इस दौरान इसे कोई नाम नहीं दिया गया था। मस्क ने उस वक्त कहा था कि कंपनी ने इंटरनेशनल रेगुलेटर्स से 4000 सैटेलाइट्स को पृथ्वी की आर्बिट में रखने की मंजूरी मांगी है। यूएस फेडरल कम्युनिकेशंस कमिशन यानी FCC ने स्पेसएक्स को 12,000 सैटेलाइट को भेजने की अनुमति दी है। आगे यह संख्या 30,000 तक हो सकती है। 2018 में स्पेसएक्स के दो टेस्ट सैटेलाइट TinTinA और TinTinB लॉन्च किए गए। मिशन सफल रहा। इसके बाद 23 मई 2019 को स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट से पहले 60 स्टारलिंक सैटेलाइट को सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया था। तब से स्पेसएक्स एक बार में 46 से 60 स्टारलिंक सैटेलाइट्स को लॉन्च करता रहा है।

    मार्च 2022 में स्पेसएक्स ने घोषणा की थी कि उसके 2.50 लाख सब्सक्राइबर हो चुके हैं। मई में यह संख्या 4 लाख पार हुई। एशिया में फिलिपींस इस सुविधा का लाभ ले रहा है। स्टारलिंक इंटरनेट सैटेलाइट 550 से 570 किलोमीटर की ऊंचाई पर उड़ते हैं। रात में सूरज की रोशनी पर ये अलग प्रकार से चमकते हैं और एक साथ कई बल्बों के जलने का अहसास कराते हैं। दिसंबर 2021 में पंजाब के आसमान में भी इसी प्रकार का नजारा देखने को मिला था। इसके बाद इस संबंध में खुलासा हुआ।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ एलन मस्क तारों की लड़ी देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार स्टारलिंक
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version